फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP delhi assembly election strategy for up bihar voter

दिल्ली के चुनावी रण में काशी के योद्धा, यूपी-बिहार के मतदाताओं तक पहुंचने के लिए भाजपा की ये रणनीति

Sat, 25 Jan 2020 07:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी
रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Jan 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
BJP delhi assembly election strategy for up bihar voter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Getty

भाजपा ने दिल्ली का सियासी रण जीतने की व्यूह रचना तैयार कर ली है। इसके लिए पार्टी ने युवा जोश के साथ ही अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जिन विधानसभा सीटों पर यूपी और बिहार के मतदाताओं का ज्यादा प्रभाव हैं, वहां पार्टी ने बूथ प्रबंधन से लगायत चुनाव प्रचार तक का अलग रोडमैप तैयार किया है।

विज्ञापन


इन क्षेत्रों में भोजपुरीभाषी कार्यकर्ताओं को प्रचार में उतारने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है। दिल्ली के सियासी रण में बडी संख्या में काशी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी की अगुवाई में 20 अनुभवी कार्यकर्ताओं की टीम 22 जनवरी से ही दिल्ली में कैंप कर रही है। इस टीम में क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी के अलावा पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री रोहन प्रताप सिंह सरीखे अनुभवी कार्यकर्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी क्षेत्र की टीम में वाराणसी के अलावा प्रतापगढ़, अमेठी के जोशीले कार्यकर्ताओं की टोली भी दिल्ली के सियासी रण में कूद चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में देश भर से जुटने वाले भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के पक्ष में हवा बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।

पन्ना प्रमुखों के साथ मंथन
मतदाताओं को बूथ तक लाने और पार्टी के पक्ष में मतदान कराने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए पार्टी ने पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर बूथ प्रबंधन को चाक चौबंद बनाने का जिम्मा अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपा है। बूथ प्रबंधन के साथ-साथ घर-घर जनसंपर्कपर भी पार्टी का जोर है। भाजपा के धुआंधार चुनाव प्रचार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पार्टी दिल्ली के चुनावी समर में करीब 15 हजार छोटी छोटी बैठकें और नुक्कड़ सभा का खाका तैयार किया है।

बूथ प्रबंधन को चाक चौबंद करने के साथ ही घर-घर जनसंपर्क शुरू
दिल्ली के सियासी रण में भाजपा का झंडा बुलंद कर रहे पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु बताते हैं कि पार्टी ने उन्हें राजेंद्र नगर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले विधानसभा के वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों से जुड़ी जानकारी हासिल की।

उन्होंने बताया कि उनका पूरा जोर बूथ स्तर पर सांगठनिक तैयारियों को चाक चौबंद करने पर होगा। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ वे खुद विधानसभा में घर-घर जनसंपर्क करेंगे और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मतदाताओं को अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed