फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP dedicate golden crown to lord Hanuman Sankat Mochan temple in Varanasi on PM Modi birthday

वाराणसी : पीएम मोदी के 69वें जन्मदिन पर संकट मोचन मंदिर में चढ़ाया गया सवा किलो का स्वर्ण मुकुट

Tue, 17 Sep 2019 11:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Sep 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
BJP dedicate golden crown to lord Hanuman Sankat Mochan temple in Varanasi on PM Modi birthday
सोने का मुकुट। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर सोमवार को संकट मोचन मंदिर में सवा किलो का स्वर्ण मुकुट अर्पण किया गया। पीएम के प्रतिनिधि के रूप में कौशल विकास मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बजरंगबली के मस्तक पर सुशोभित मुकुट की आरती उतारी।

विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अरविंद सिंह ने मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र के सानिध्य में मंदिर के मुख्य पुजारी को मुकुट अर्पित किया। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। महंत ने कहा कि हनुमत कृपा से ही विश्व कल्याण संभव है। 
विज्ञापन


मुकुट अर्पित करने से पूर्व धर्मसंघ शिक्षा मंडल दुर्गाकुंड से शोभायात्रा निकाली गई। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी चैतन्य ब्रह्मचारी के सानिध्य में आचार्य पंडित श्रीधर पांडेय की देखरेख में 11 वैदिक भूदेवों ने षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गुरुबाग गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी सुखदेव सिंह, जैन धर्म की साध्वी दिव्य पूर्ण, शाश्वत पूर्णा, केसी सुमेध थेरो, प्रो. बीएम शुक्ल, डॉ. अन्नपूर्णा शुक्ल, प्रो. रामचंद्र पांडेय, प्रो. रामयत्न शुक्ल, चंद्रमौलि उपाध्याय, जगजीतन पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed