फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   birth anniversary of subhash chandra bos pledge taken imbibe ideas eminent personalities honoured

नेताजी की जयंती : काशी में सुभाष के विचारों को आत्मसात करने का लिया गया संकल्प, विशिष्टजनों का हुआ सम्मान

Thu, 23 Jan 2025 10:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 10:52 PM IST
सार

Subhash Chandra Bose Jayanti : वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। वक्ताओं और युवाओं ने बोस के विचारों पर को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
birth anniversary of subhash chandra bos pledge taken imbibe ideas eminent personalities honoured
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर गुरुवार को लोगों ने उन्हें याद किया। उनके जीवन दर्शन को उत्कृष्ट बताते हुए उसे आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सुभाष के विचारों में सामाजिक चुनौतियों और समस्याओं का हल है। हमें उनके विचारों को जीवन में उतारना चाहिए। विशिष्टजनों का सम्मान हुआ तो वहीं यातायात नियमों के पालन करने के लिए की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन


विशाल भारत संस्थान की ओर से लमही स्थित सुभाष भवन में पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) विजय कुमार मौर्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने 23 किलो की माला पहनाकर, पांच नारियल से नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अभिषेक हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) विजय कुमार मौर्य ने कहा कि नेताजी ने अपने साहस, शौर्य और पराक्रम से अंग्रेजी साम्राज्य की चूलें हिलाकर रख दी थीं। वह अपनी दूर दृष्टि से यह समझ चुके थे कि सैन्य ताकत, वैदेशिक कूटनीति से ही हमें आजादी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अखंड भारत को एक सूत्र में बांधने के लिए कभी तुष्टिकरण का सहारा नहीं लिया। उन्होंने देश को सर्वोपरि रखा। प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामाशीष सिंह ने भी विचार रखे। 

birth anniversary of subhash chandra bos pledge taken imbibe ideas eminent personalities honoured
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर इंद्रेश कुमार व अतिथि।। - फोटो : अमर उजाला

वक्ताओं ने किया नमन
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने जौनपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस शोध केंद्र खोलने और गाजीपुर में सुभाष मंदिर बनाए जाने की घोषणा की। संचालन डॉ. अर्चना भारतवंशी व धन्यवाद मयंक श्रीवास्तव ने दिया।

आशा ट्रस्ट की ओर से खोजवां स्थित संविलियन विद्यालय मातृ मठ की कक्षाओं में 50 महानायकों के चित्रों के पोस्टर लगाया गया। संयोजक डॉ. इंदु पांडेय ने बताया कि इससे बच्चों को आजादी के महानायकों और उस समय के समाज सुधारकों के बारे जानने के प्रति रूचि बढ़ेगी। 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने नवापुरा व फुलवरिया में सुभाष जयंती मनाई। ग्लोबल कायस्थ कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सिगरा स्थित सुभाष उद्यान में उनकी प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया।

11 खिलाड़ियों का सम्मान
विशाल भारत संस्थान ने राष्ट्रीय क्वान कीडो प्रतियोगिता के 11 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसमें सुहानी पटेल, सनी जेटली बेनुवंशी, श्रेयांश कुमार गुप्ता, प्रियांशु राज प्रजापति, आर्यन मौर्य, एंजेल मौर्य, नैतिक प्रजापति, आदित्य दवे, इशिका गुप्ता, अंकित मौर्य आदि शामिल रहे।

वकीलों ने किया रक्तदान
सेंट्रल बार एसोसिएशन सभागार में वकीलों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि जिला जज संजीव पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही करगिल युद्ध में शामिल दो जवान हवलदार अजय सिंह व कलीम अली को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेंट्रल बार के अध्यक्ष मंगलेश दूबे, उपाध्यक्ष शाहनवाज खान, महामंत्री राजेश गुप्ता, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद पांडेय आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed