फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bird flu knock in several states between Corona Forest and Animal Husbandry Department alert in Varanasi

कोरोना के बीच कई राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक, वाराणसी में वन और पशुपालन विभाग सतर्क

Wed, 06 Jan 2021 10:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 Jan 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
Bird flu knock in several states between Corona Forest and Animal Husbandry Department alert in Varanasi
बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के बीच देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। इसे देखते हुए वाराणसी का वन विभाग और पशुपालन विभाग चौकन्ना हो गया है। साथ ही सारनाथ स्थित चिड़ियाघर में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और केरल जैसे राज्यों में हजारों पक्षियों के मौत के मामले सामने आ चुके हैं। केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि भी हो चुकी है।

विज्ञापन

हालांकि अभी उत्तर प्रदेश में एक भी मामला सामने नहीं आया है। बावजूद इसके पशुपालन विभाग और वन विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है। प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कौजलगी ने बताया कि पूरे जनपद में पक्षियों के मरने की घटनाओं पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा चिड़ियाघर में भी सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। फिलहाल अभी तक किसी पक्षी के मरने की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


उधर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जिले के तमाम मुर्गी पालकों को सर्विलांस पर रखा गया है। मुर्गियों के मरने पर उनका पोस्टमार्टम भी किया जा रहा। हालांकि अभी बर्ड फ्लू जैसे कोई संकेत सामने नहीं आए हैं। जिलेभर में पशु चिकित्सक समय-समय पर जांच भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है बर्ड फ्लू
एवियन इन्फ्लूएंजा(एच5, एन1) वायरस को बर्ड फ्लू भी कहते हैं। इसका संक्रमण पक्षियों के साथ ही इंसानों को प्रभावित करता है। मुर्गा, बत्तख आदि पक्षियों में इसकी संभावना अधिक रहती है। समय से ध्यान न देने पर मौत भी हो सकती है।

बर्ड फ्लू के लक्षण 
- बुखार
- हमेशा कफ रहना
- नाक बहना
- सिर में दर्द 
- गले में सूजन
- मांसपेशियों में दर्द
- दस्त होना
- हर वक्त उल्टी आने जैसा महसूस होना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना
- सांस लेने में समस्या, सांस न आना, निमोनिया होना
- आंखों में कंजक्टिवाइटिस का संक्रमण

ये बरते सावधानियां 
- मरे हुए पक्षियों से दूर रहें।
- अगर किसी पक्षी की मौत होती है तो इसकी सूचना विभाग को दें।
- बर्ड फ्लू वाले एरिया में नॉनवेज न खरीदें और न ही खाएं।
- घर से बाहर मॉस्क पहनकर बाहर निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed