फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike riding youth dies after colliding with Nilgai

Varanasi News: नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 17 Oct 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after colliding with Nilgai
सगड़ी/बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली के अंजानशहीद बाजार स्थित शहीद पार्क के पास मंगलवार को नील गाय से टकरा कर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने एक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। दोनों युवक मऊ जिले के रहने वाले है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के बोझी निवासी नीरज 25 अपने साथी अवधेश कुमार 28 के साथ मंगलवार को बाइक से आजगढ़ जिला मुख्यालय की तरफ जा रहे थे। अभी वे आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर अंजान शहीद बाजार स्थित शहीद पार्क के पास ही पहुंचे थे कि अचानक सड़क पर नील गाय के आ जाने से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में नीरज व अवधेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नीरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं अवधेश को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। बाइक व नीलगाय के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि नीलगाय की भी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed