{"_id":"678811481651f58cda072942","slug":"bike-rider-falls-into-canal-two-injured-varanasi-news-c-20-vns1056-857238-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाइक सवार नहर में गिरा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाइक सवार नहर में गिरा, दो घायल
विज्ञापन
मिर्जामुराद। क्षेत्र के गौर गांव के नहर में बुधवार शाम बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरे। प्रधुम कुमार (26) निवासी प्रतापपुर अपने साथी रामआसरे (30) के साथ बाइक से भुआलपुर माइनर पिच रोड से घर लौट रहे थे। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिसकी वजह से दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार
मिर्जामुराद। क्षेत्र के करधना (प्रतापपुर) में सोमवार रात फंदे से लटककर जान देने के मामले में पति समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। करधना (प्रतापपुर) में घरेलू कलह से परेशान किरण देवी (23) ने जान दे दी थी। विवाहिता के मामा ने पति विकास पटेल, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य आरोप में केस दर्ज कराया था। संवाद