फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike collision to dcm truck in ballia

बलिया: पेड़ से टकराई डीसीएम में घुसी बाइक, गंभीर हालत में युवक वाराणसी रेफर

Thu, 12 Dec 2019 12:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Dec 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Bike collision to dcm truck in ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बलिया में डीसीएम और बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के शंकर होटल के पास फेफना की ओर से आ रही धान लदी डीसीएम असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इसी बीच चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के भूपालपुर निवासी अक्षय कुमार वर्मा(27) पुत्र भरत प्रसाद वर्मा बाइक पर सवार होकर मुख्यालय जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान शंकर होटल के पास पहुंचा ही था कि पेड़ से टकराती हुई डीसीएम में जा टकराया।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed