फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bihar youth drowned in Ganga varanasi He had reached Tripura Ghat after drinking alcohol

नशे में धुत युवक गंगा में डूबा: बिहार से काशी आया था घूमने, दोस्त के साथ कर रहा था स्नान; लोगों ने किया था मना

Thu, 12 Jun 2025 07:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 07:42 PM IST
सार

वाराणसी के त्रिपुरा घाट पर हुए हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। खबर लिखे जाने तक युवक की लाश नहीं मिली थी। दोनों युवक बिहार से काशी घूमने आए थे। नशे में धुत होकर स्नान करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Bihar youth drowned in Ganga varanasi He had reached Tripura Ghat after drinking alcohol
बचे हुए युवक से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: गुरुवार को लगभग शाम करीब 5:30 बजे दो दोस्त घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दाैरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। बताया गया कि एक युवक गंगा में डूब गया है। खबर लिखे जाने तक गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम दो युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दाैरान, एक युवक गहरे पानी में चला गया। दोनों नशे में थे। त्रिपुरा भैरवी घाट पर आसपास के लोग जुट गए। यहां माैजूद मल्लाह भी पानी में उतरकर उसकी खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन


बताया गया कि रिपुंजय ओझा (22) पुत्र विजय ओझा, निवासी हनुमंत नगर बालू घाट मुजफ्फरपुर (बिहार) अपने दोस्त सत्यम सिंह पुत्र सुनील सिंह के साथ काशी घूमने आया था। गुरुवार की शाम को त्रिपुरा भैरवी घाट पर दोस्त के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दाैरान रिपुंजय ओझा गहरे पानी में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यम सिंह की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। चौकी प्रभारी दशाश्वमेध भी जल पुलिस और एनडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंच गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों शराब के नशे में धुत थे। यहां एक पुरोहित ने उन्हें पानी में उतरने से मना भी किया था लेकिन वे नहीं माने। दर्दनाक हादसे के बाद उसका दोस्त रो रहा था।

डूबने वाला युवक रिपुंजय तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। मुजफ्फरपुर (बिहार) में ही एक मोबाइल की शॉप में सेल्स मैन का काम करता था। उसके पिता पुरोहित थे। घर पर सूचना दे दी गई है। पिता और अन्य परिजन वाराणसी के लिए चल दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed