फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU's Alok and Smriti Raj to present research papers in Vietnam.

Varanasi News: बीएचयू के आलोक, स्मृति राज वियतनाम में पढ़ेंगे शोध पत्र

Sun, 06 Sep 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
BHU's Alok and Smriti Raj to present research papers in Vietnam.
बीएचयू के जर्मन अध्ययन विभाग के शोधार्थी आलोक उपाध्याय और स्मृति राज 11 सितंबर को वियतनाम स्थित वियतनाम जर्मन यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अकादमिक कार्यक्रम में शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। आलोक उपाध्याय डॉ. ओम प्रकाश के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं। जो शोध पत्र वहां प्रस्तुत करेंगे, उसमें जर्मन भाषा शिक्षण के संदर्भ में प्रवासन, नस्लवाद, पहचान एवं सामाजिक-सांस्कृतिक अपनत्व जैसे समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। शोधपत्र में विद्यार्थियों के बीच इन संवेदनशील विषयों को संवादात्मक एवं प्रभावी शिक्षण-पद्धतियों के माध्यम से प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया गया है। आलोक उपाध्याय मूलरूप से भभुआ, कैमूर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed