{"_id":"5a6c94ad4f1c1bb1208b5922","slug":"bhu-will-get-new-vice-chancellor-soon-said-prakash-javedkar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू को जल्द मिलेगा नया कुलपतिः प्रकाश जावड़ेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू को जल्द मिलेगा नया कुलपतिः प्रकाश जावड़ेकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 28 Jan 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बीएचयू को जल्द ही नया कुलपति मिलेगा। जिन लोगों ने कुलपति के लिए आवेदन किया है कि उनके आवेदन की जांच कर साक्षात्कार लेने की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि कुलपति नियुक्ति करने की एक प्रक्रिया है जो चल रही है। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। विजय केलकर की अध्यक्षता में बनी कमेटी काम कर रही है। पारदर्शी प्रक्रिया और गुणवत्ता के आधार पर चयन किया जाएगा। वह सर्किट हाउस में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बीएचयू में कई पदों पर हुई नियुक्ति प्रक्रिया में हुई धांधली के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं है। इस दौरान नई शिक्षा नीति पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में नई शिक्षा समिति को हमने 31 मार्च तक का वक्त दिया है। इसके लिए वे काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
वे मानकों पर आकलन कर रहे हैं। इसके बाद वह हमें सिफारिश सौंपेंगे। हम उस पर विचार करेंगे और फिर कैबिनेट में लेकर जाएंगे। यूपी में युवाओं को जल्द रोजगार मिलेगा। जावड़ेकर बाबतपुर एयरपोर्ट से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने चले गए। वहां से सर्किट हाउस होते हुए चंदौली रवाना हो गए।

कक्षा पांच और आठ में जल्द शुरू होंगी बोर्ड की परीक्षाएं
दीप प्रज्जवलित करते केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली में केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कक्षा पांच और आठ में जल्द ही बोर्ड की परीक्षाएं फिर से शुरू की जाएंगी। इस प्रस्ताव को आगामी बजट सत्र में सदन में रखकर पास कराया जाएग।
जिसके पास शिक्षा है वहीं देश आज के युग में ताकवर है। शनिवार को मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने मानस नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय बहुउद्देशीय प्रेक्षा गृह के शिलान्यास के अवसर पर यह बातें कहीं।
इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली के सांसद डा. महेन्द्र नाथ पांडेय एवं केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नारियल फोड़कर विद्यालय परिसर स्थित प्रेक्षागृह भूमि का पूजन किया।
शिक्षा की गुणवत्ता पर कहा कि आज देश में केन्द्रीय विद्यालय शिक्षा के सभी मानकों को पूरा करने साथ गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने वाली संस्था बन चुकी है। इसके लिए केन्द्र सरकार एक सा फ्रेमवर्क तैयार कर रही है जिसमें यूपी के अधिकारी भी शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए कोशिश में लगे हुए है।