फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Varanasi OPD 150 patients treatment in hospital

बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में देखे जाएंगे अब 150 मरीज, संख्या बढ़ने से होगी सहूलियत 

Fri, 08 Jan 2021 06:50 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
BHU Varanasi OPD 150 patients treatment in hospital
BHU - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी में बुकिंग संख्या सीमित होने से मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में विभागवार 150 मरीज देखे जा सकेंगे। यही व्यवस्था ट्रामा सेंटर में चलने वाली ओपीडी के लिए भी लागू होगी। तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

 
कोरोना काल में मार्च से बंद चल रही अस्पताल, ट्रामा सेंटर की ओपीडी अगस्त से नए सिरे से शुरू हुई। शुरूआती दिनों में तो केवल विभागवार 50 मरीज ही देखे जा रहे थे। बाद में 11 नवंबर से हर दिन 50 की जगह संख्या 100 कर दी गई थी। हालांकि बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर में केवल वाराणसी और आसपास के जिलों से ही नहीं बल्कि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के अलावा कुछ मरीज नेपाल से भी यहां आते हैं।

विज्ञापन

ओपीडी में विभागवार 100 मरीजों की आनलाइन बुकिंग की बाध्यता होने की वजह से बहुत से विभागों में मरीजों को जगह ही नही मिल पाती थी। मजबूरन कई मरीज या तो अन्य सरकारी अस्पताल चले जाते थे या फिर इमरजेंसी में उन्हें निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ता था। अब ओपीडी में संख्या बढ़कर 150 करने से दूर दराज से आने वाले मरीजों को सहूलियत होगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से यह आदेश जारी कर दिया गया है। मकर संक्रांति से पहले जारी हुए इस आदेश से मरीजों को बड़ी राहत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed