{"_id":"602cb84d1c44045aca108f27","slug":"bhu-super-specialty-opd-open-today-doctors-objection-to-admitted-corona-patient","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: आज से शुरू हुई सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, कोरोना मरीजों के भर्ती होने पर चिकित्सकों को आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: आज से शुरू हुई सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, कोरोना मरीजों के भर्ती होने पर चिकित्सकों को आपत्ति
Wed, 17 Feb 2021 12:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
बीएचयू के शताब्दी सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक(एसएसबी) में बुधवार से ओपीडी शुरू हो गई है। आज से यहां मरीज पहुंचना शुरू हो गए हैं। वहीं, बीएचयू प्रशासन के फैसले को लेकर रार बढ़ती जा रही है। सात विभागों के अध्यक्ष, चिकित्सकों ने आईएमएस निदेशक को पत्र भेजकर आपत्ति जताई है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन फैसले पर अडिग है।
विज्ञापन
कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सक प्रो. ओमशंकर ने पीएमओ को ट्वीट कर यहां ओपीडी चलाने की जानकारी दी है। हालांकि बीएचयू अस्पताल के कार्यवाहक एमएस प्रो.जीएन श्रीवास्तव ने कहा कि नियमानुसार ओपीडी आज से चालू हो गई है।
विज्ञापन
सात विभागों के अध्यक्ष और चिकित्सकों ने 15 फरवरी को आईएमएस को पत्र भेजकर एसएसबी में कोरोना मरीजों के भर्ती होने का हवाला देते हुए 17 फरवरी से ओपीडी न चलाने की मांग की थी। चिकित्सकों का कहना था कि अभी भी यहां छठी मंजिल पर मरीज भर्ती हैं, ऐसे में संक्रमण की संभावना है। वहीं दिन में आईएमएस निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने भी अधिकारियों संग एसएसबी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में अब होगी कोरोना की जांच
बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ओपीडी शुरू होने के बाद अब यहां पहले से हो रही कोरोना की जांच को भी अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। कार्यवाहक एमएस प्रो. जीएन श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार से कोरोना की जांच सुपर स्पेशियलिटी के बजाय अस्पताल के कमरा नंबर 103 में होगी।