फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu students wil make protest against triple talaq

तीन तलाक के विरोध में उतरे बीएचयू के छात्र,अभियान चलाकर करेंगे जागरूक

Sun, 23 Apr 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 23 Apr 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
bhu students wil make protest against triple talaq
ब्रोचा हॉस्टल के सामने खेल मैदान में आयोजित परिचर्चा - फोटो : अमर उजाला
देश में तीन तलाक को छिड़ी बहस में सामाजिक संगठनों के साथ-साथ अब विद्यार्थी भी जुड़ गए हैं। रविवार को बीएचयू कैंपस स्थित ब्रोचा हॉस्टल के सामने खेल मैदान में आयोजित परिचर्चा में छात्रों ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए इसे अमानवीय बताया।
विज्ञापन


परिचर्चा में तीन तलाक जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय हुआ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टडी सर्किल की ओर से चलाए जा रहे मंथन कार्यक्रम के तहत हर रविवार को अलग-अलग मुद्दों पर परिचर्चा की जाती है।

इस क्रम में रविवार को तीन तलाक विषयक परिचर्चा में छात्र-छात्राओं ने बड़े ही बेबाक तरीके से इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। साथ ही तीन तलाक को केवल मुस्लिम महिलाओं की समस्या ही नहीं बल्कि इसे पूरे राष्ट्र की समस्या बताया।
विज्ञापन


संयोजक सुयज्ञ राय ने कहा कि सबसे पहले जरूरत है कि महिलाओं के साथ-साथ मुस्लिम धर्म गुरुओं की मानसिकता को बदला जाए। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. अरविंद कुमार जोगी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed