{"_id":"60de1c428ebc3ee59c07176d","slug":"bhu-students-demand-and-protest-to-open-library","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में लाइब्रेरी खोलने की मांग पर अड़े छात्र, शाम तक धरने पर बैठे रहे, आश्वासन के बाद हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में लाइब्रेरी खोलने की मांग पर अड़े छात्र, शाम तक धरने पर बैठे रहे, आश्वासन के बाद हटे
Fri, 02 Jul 2021 01:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:19 AM IST
सार
बीएचयू के छात्र दोपहर से शाम तक लाइब्रेरी खोलने के लिए धरने पर बैठ रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों को जल्द ही उनकी मांगों के बाबत एक बैठक कर नियमानुसार निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया, तब छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में लाइब्रेरी खोलने की मांग को लेकर छात्र अड़ हुए हैं। पिछले दिनों चीफ प्रॉक्टर को ज्ञापन देने के बाद गुरुवार को छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर धरना दिया। छात्रों ने आगामी दिनों में सेमेस्टर परीक्षा को लेकर जल्द से जल्द लाइब्रेरी खोलने की मांग की।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12 बजे से केंद्रीय कार्यालय पर चैनल गेट पर धरने पर बैठे छात्रों से बातचीत करने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंचे, लेकिन छात्र लिखित आदेश की मांग पर अड़े रहे। शाम को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों को जल्द ही उनकी मांगों के बाबत एक बैठक कर नियमानुसार निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया, तब छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन