फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU students again took to the streets today with posters and banners.

IIT BHU Live: 'क्रिमिनल कहां हैं', पोस्टर बैनर के साथ आज फिर सड़कों पर उतरे आईआईटी बीएचयू के छात्र

Wed, 08 Nov 2023 11:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Nov 2023 11:27 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू के आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसे लेकर बुधवार को छात्र-छात्राएं पोस्टर-बैनर के साथ प्रदर्शन पर उतर आए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया की हम न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस की तरफ से कुछ गलतियां हो रही हैं।

विज्ञापन
BHU students again took to the streets today with posters and banners.
IIT BHU का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू कैंपस में दीवार बनवाने का फैसला तो वापस ले लिया गया और जगह-जगह पर स्थायी बैरियर भी लगाए गए हैं। लेकिन दूसरी ओर स्टूडेंट्स पार्लियामेंट ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की है। बुधवार को भी छात्र पोस्टर-बैनर के साथ प्रदर्शन पर उतर आए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की गई तो उन्होंने बताया की हम न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन

पुलिस की तरफ से कुछ गलतियां हो रही हैं। बार-बार स्टेटमेंट बदला जा रहा है और विक्टिम के कमरे में पुलिस आसानी से जा रही है। हमें संदेह है कि कुछ गड़बड़ी हो रही है। पुलिस सख्ती से काम नहीं कर रही है। हमें नहीं पता पुलिस क्या करना चाहती है, या पुलिस आरोपियों का बचाना चाहती है। 
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि तीनों को एक साथ पकड़ा जाएगा, एक-एक करके नहीं पकड़ सकते। पता नहीं इसमें भी पुलिस को क्या दिक्कत है। पुलिस की तरफ से बहुत लापरवाही हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई ने अभाविप के मुकदमा दर्ज कराने पर उठाया सवाल

एनएसयूआई बीएचयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा मुकदमा दर्ज कराने पर सवाल खड़ा किया है। मधुबन पार्क में पत्रकारों के बातचीत के दौरान बीएचयू इकाई के राणा रोहित ने कहा कि अभाविप की ओर से मुझ पर और एनएसयूआई बीएचयू इकाई अध्यक्ष राजीव नयन और सुमन आनंद पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया गया है। चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed