फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student suspended due to teasing with girl student

बीएचयू में शोध छात्रा के साथ छेड़खानी करने पर छात्र निलंबित, महिला शिकायत प्रकोष्ठ कौ सौंपी गई जांच

Wed, 10 Oct 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 10 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
BHU student suspended due to teasing with girl student
demo pic
बीएचयू विधि संकाय में एक छात्रा के साथ परिसर के बाहर छेड़खानी का मामला सामने आया है। छात्रा ने इसकी शिकायत चीफ प्रॉक्टर से करते हुए शोध छात्र पर छेड़खानी, धमकी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उधर मामले को गंभीरता से लेते हुए संकाय प्रमुख ने संबंधित शोध छात्र को निलंबित करते हुए संकाय स्तर पर महिला शिकायत प्रकोष्ठ को जांच सौंप दी है। विधि संकाय की शोध छात्रा जो कि संकट मोचन के पास एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती है।
विज्ञापन


नौ अक्तूबर को चीफ प्रॉक्टर को लिखी शिकायत में उसने शोध छात्र पर सात-आठ माह से प्रताड़ित करने की बात लिखी है। इसके अलावा विश्वविद्यालय से बाहर जाने पर छेड़खानी करने के साथ ही विरोध करने पर मारपीट और विश्वविद्यालय परिसर में न आने की धमकी भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि दो-तीन महीने घर रहने के बाद अब जब वापस आई तो फिर छेड़खानी, मारपीट शुरू कर दिया है। संकाय प्रमुख प्रो. आरपी राय ने छात्र के निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि इसकी जांच की जिम्मेदारी महिला शिकायत प्रकोष्ठ को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed