{"_id":"5d91d5e58ebc3e93c6338ac4","slug":"bhu-student-sitting-on-hunger-strike-deteriorates-demanding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी, इस मांग को लेकर अड़े हुए हैं स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी, इस मांग को लेकर अड़े हुए हैं स्टूडेंट्स
Mon, 30 Sep 2019 03:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Sep 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्राओं पर बीएचयू प्रशासन का आदेश बेअसर साबित हो रहा है। वह लिखित कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं और प्रशासन उनसे स्वास्थ्य हित में हड़ताल समाप्त करने की अपील कर रहा है। इस बीच सातवें दिन भी हड़ताल जारी है। हड़ताल के दौरान एक छात्र की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसे सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भगत सिंह छात्र मोर्चा के बैनर तले बीएचयू में छात्रसंघ बहाली, छात्र-छात्राओं को हॉस्टल आवंटन सहित कई मांगों को लेकर छात्र-छात्रा भूखहड़ताल पर हैं। इस बीच उनसे कई बार चीफ प्रॉक्टर, संकाय प्रमुख बातचीत करने पहुंचे लेकिन वह लिखित कार्रवाई की ही मांग कर रहे हैं। इधर छह दिन से लगातार हड़ताल की वजह से अब छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी है, हालांकि बीएचयू अस्पताल से चिकित्सकों की टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कर रही है।
छात्र मोर्चा के विश्वनाथ ने बताया कि देश के विभिन्न जगहों से छात्र संगठन, छात्र यूनियन, बुद्धिजीवियों, महिला संगठन व नागरिक समाज का समर्थन मिल रहा है। इसमें टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस मुंबई, हैदराबाद, तुलजापुर, जेएनयू से डीएसयू और एसएफआई हरियाणा से छात्र एकता मंच, जन अधिकार छात्र परिषद आदि शामिल हैं।

Trending Videos
इस बीच रविवार को काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समशेर सिंह व लोक मंच से संजीव सिंह ने अपना समर्थन दिया। आईआईटी बीएचयू के पूर्व आचार्य प्रो. असीम मुखर्जी व प्रो प्रशांत शुक्ला ने भी अपना समर्थन दिया।