{"_id":"5d66e0c68ebc3e016d62f4da","slug":"bhu-student-protest-varanasi-news-vns480660461","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड स्पेशल डिग्री न मानने के विरोध में उतरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड स्पेशल डिग्री न मानने के विरोध में उतरे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू से मिली बीएड की स्पेशल डिग्री को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में न माने जाने के विरोध में डिग्रीधारक और छात्र सड़क पर उतर आए। बुधवार को बीएचयू शिक्षा संकाय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर अभ्यर्थियों ने शिक्षकों को अंदर जाने से रोका। इधर विरोध बढ़ता देख शिक्षक भी बाहर खड़े रहे। इस दौरान डिग्रीधारक अभ्यर्थियों ने सरकार से स्पेशल डिग्री को माने जाने की मांग की। उनका कहना था कि शिक्षक भर्ती में इसे नहीं माने जाने से कई अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पा रहा है।
बीएचयू शिक्षा संकाय से डिग्री हासिल करने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे शिक्षा संकाय मुख्यद्वार पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद अभ्यर्थी और छात्र अंदर पहुंच गए और चैनल गेट बंद कर बैठ गए। इस वजह से संकाय में पहुंचे शिक्षकों को ही बाहर ही रहना पड़ा। प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय, एनसीटीई द्वारा बीएचयू की ओर से दी गई स्पेशल डिग्री को नहीं माना रहा है। यहीं वजह है कि यूपी में चल रही सहायक शिक्षक भर्ती-2019 और झारखंड में चल रही शिक्षक भर्ती में चयनित होने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिल रहा है। विजय पाल ने संकाय प्रमुख को दिए मांग पत्र में बताया कि अब तक कई बार धरना-प्रदर्शन के बाद भी मांगें नहीं मानी जा रही है। इस वजह से भविष्य अधर में लटका है। शिक्षा संकाय प्रमुख द्वारा नियमानुसार कार्रवाई के आश्वासन पर छात्र माने। इस दौरान विजय पाल, भूपेंद्र यादव, सौरभ सिंह, अखिलेश पाठक, रविंद्र द्विवेदी, विवेक सिंह, निशांत शुक्ला, दीक्षा शर्मा, मधुबाला मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।