{"_id":"655f23a820759301520a1f75","slug":"bhu-student-molestation-case-investigation-committee-recorded-statement-of-student-accused-will-also-be-take-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी का मामला: जांच कमेटी ने छात्रा का बयान दर्ज किया, आरोपी का भी लिया जाएगा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी का मामला: जांच कमेटी ने छात्रा का बयान दर्ज किया, आरोपी का भी लिया जाएगा बयान
Thu, 23 Nov 2023 03:34 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 23 Nov 2023 03:34 PM IST
सार
विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार की दोपहर बाद बस में छात्रा के साथ चालक ने छेड़खानी की थी। शाम को इसकी शिकायत करने छात्रा अपने कुछ दोस्तों के साथ चीफ प्रॉक्टर पहुंची।
विज्ञापन
बीएचयू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीएचयू में बीकॉम की छात्रा के साथ विश्वविद्यालय परिसर में बस में छेड़खानी के मामले की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज किया। हालांकि जांच कमेटी पीड़ित छात्रा के जवाब से संतुष्ट नहीं है। पीड़ित छात्रा से दोबारा घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही आरोपी सुरक्षाकर्मी का भी बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार की दोपहर बाद बस में छात्रा के साथ चालक ने छेड़खानी की थी। शाम को इसकी शिकायत करने छात्रा अपने कुछ दोस्तों के साथ चीफ प्रॉक्टर पहुंची। चीफ प्रॉक्टर की ओर से गठित की गई जांच कमेटी में शामिल प्रो. ललिता वत्ता और प्रो. गायत्री राय ने अपनी जांच शुरू कर दी। बुधवार को उन्होंने छात्रा को बुलाकर चीफ प्रॉक्टर आफिस में घटना के बारे में जानकारी ली। छात्रा ने जांच कमेटी को बताया कि वह बस से मुख्य द्वार जा रही थी। गेट के पास आरोपी चालक ने छेड़खानी की। इस बारे में चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि छात्रा से पूछताछ के बाद अभी जांच कमेटी के सदस्य पूर्णरूप से संतुष्ट नहीं हैं। छात्रा को दोबारा बुलाकर पूछताछ की जाएगी। आरोपी सुरक्षाकर्मी का भी बयान दर्ज किया जाएगा। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन