{"_id":"675345e3feb57d58f8009074","slug":"bhu-student-jumped-into-ganga-was-rescued-varanasi-news-c-20-vns1056-814723-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू का छात्र गंगा में कूदा, बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू का छात्र गंगा में कूदा, बचाया गया
विज्ञापन
वाराणसी। राजघाट के मालवीय पुल से शुक्रवार को एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। नाविकों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की मदद से युवक को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। युवक ने बताया कि वह बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय का छात्र है। उसकी एक गर्लफ्रेंड थी और उसने शादी कर ली है। इसी वजह से वह अवसादग्रस्त था। जान देने की नीयत से गंगा में कूदा था। सामाजिक कार्यकर्ता अमन कबीर ने छात्र के पिता से संपर्क किया। इस पर वह संतकबीर नगर से वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। ब्यूरो
चोरी की दो अंगूठी के साथ युवक गिरफ्तार
वाराणसी। गौर गांव निवासी नितेश कुमार को मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने चोरी की सोने की दो अंगूठी के साथ गिरफ्तार किया है। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष ने बताया कि नितेश टेंट हाउस में काम करता है। दो दिसंबर को वह एक मकान में शादी के लिए टेंट लगाने गया था। उसी दौरान मौका पाकर घर से सोने की दो अंगूठी चोरी कर ली थी। ब्यूरो