फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student give record against chief procter in varanasi police station

बीएचयू के दिव्यांग छात्र ने चीफ प्रॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, लंका थाने में दी लिखित तहरीर

Thu, 14 Mar 2019 08:44 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 14 Mar 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
BHU student give record against chief procter in varanasi police station
थाने में दी गई लिखित तहरीर - फोटो : amar ujala

वाराणसी के बीएचयू में दो दिन पहले 12 मार्च को एक छात्र पर बाहरी युवकों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया था। आक्रोशित छात्रों ने धरना देते हुए चीफ प्रॉक्टर को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। उसी दिन पत्रकार से मारपीट के मामले में फंसी बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर का नाम गुरुवार को एक बार फिर चर्चा में आ गया। बीएचयू के एक छात्र ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ लंका थाने में लिखित तहरीर दी है।

विज्ञापन


छात्र ने लंका पुलिस को दी हुई तहरीर में बताया कि वह बीएचयू में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और दिव्यांग है। 12 मार्च को हुए बवाल के बाद रात में चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह एक दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों के साथ बिड़ला हॉस्टल में तलाशी लेने पहुंचीं। सभी गार्ड छात्रों के कमरे जबरदस्ती खुलवा कर उनके कमरों की तलाशी ले रहे थे।
विज्ञापन


इसी दैरान छात्र किताब लेकर बरामदे में पढ़ाई कर रहा था। उसे देखते ही चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कही कि इसे पकड़ो ये बाहरी छात्र है। चीफ प्रॉक्टर के इतना कहते ही दर्जन भर गार्ड छात्र पर टूट पड़े और उसको पीटते हुए उसकी आंख फोड़ने की धमकी देने लगे। इसके बाद छात्र का आई कार्ड भी छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह ने छात्र को निलंबित करने की धमकी दी। लिखित तहरीर के जरिए छात्र चीफ प्रॉक्टर समेत एक दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की पुलिस से अपील किया। इस मामले में लंका पुलिस का कहना है कि छात्र द्वारा मिले तहरीर के आधार पर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed