फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student did pooja in temple protest against appoinment feroz khan bhu varanasi

बीएचयू: डॉ फिरोज खान के विरोध में छात्रों ने मंदिरों में टेका मत्था, आगे की रणनीति पर करेंगे चर्चा

Sat, 30 Nov 2019 04:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 30 Nov 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
BHU student did pooja in temple protest against appoinment feroz khan bhu varanasi
बीएचयू परिसर में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्रों ने देवी देवताओं के मंदिर में की पूजा। - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में छात्रों ने शनिवार को कैंपस के सभी मंदिरों में मत्था टेका। साथ ही वहां पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


फिरोज खान के विरोध में 7 नवंबर से धरने पर बैठे छात्रों को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 21 नवंबर को पत्र देकर 10 दिन के भीतर मांगें माने जाने की लिखित सहमति दी है। जिसके आज 30 नवंबर को दस पूरे हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने अभी तक उनकी मांगों को नहीं माना है।
विज्ञापन




बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. फिरोज खान का इंटरव्यू पांच नवंबर को हुआ था। जिसके बाद उन्हें नियुक्त किया गया। इधर छात्रों ने साहित्य विभाग में उनकी नियुक्ति का विरोध करना शुरू कर दिया और 7 नवंबर से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 15वें दिन यानी 21 नवंबर को लिखित सहमति पत्र दिया। इसके बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। तभी से छात्र चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में 30 नवंबर को बीएचयू परिसर के मंदिरों में वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच मत्था टेक रहे हैं।

साथ ही छात्रों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मांगी गई तो वह कोर्ट के जरिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। छात्रों का कहना है कि वह शनिवार शाम को आगे की रणनीति क्या होगी, इस पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed