फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Strengthening professional ties through database of 75,000 alumni in Varanasi

बीएचयू: 75 हजार पूर्व छात्रों के डेटाबेस से मजबूत करेंगे व्यावसायिक संबंध, छात्रों को मिला खास सुझाव

Thu, 10 Sep 2026 01:27 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 10 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

बीएचयू प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. अमित गौतम ने कहा कि विश्वविद्यालय के 75 हजार से ज्यादा पूर्व विद्यार्थियों के डेटाबेस का इस्तेमाल कर उनसे मजबूत संपर्क स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
BHU Strengthening professional ties through database of 75,000 alumni in Varanasi
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में एमए इन सोशल वर्क्स में प्लेसमेंट, इंटर्नशिप और कॅरिअर अवसरों के विस्तार पर बुधवार को विशेष संवाद हुआ। समाजशास्त्र विभाग के अंतर्गत समता भवन स्थित संबोधि सभागार में कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रो. वीके लहरी ने सोशल वर्क कोर्स के अकादमिक विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और प्लेसमेंट सेल में शुरू की गई पहल के बारे में बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से प्लेसमेंट टीम के गठन के साथ कार्यक्रम की वेबसाइट और डिजिटल उपस्थिति को मजबूत किया जा रहा है। बीएचयू प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. अमित गौतम ने कहा कि विश्वविद्यालय के 75 हजार से ज्यादा पूर्व विद्यार्थियों के डेटाबेस का इस्तेमाल कर उनसे मजबूत संपर्क स्थापित किया जाएगा। उनके साथ दीर्घकालिक व्यावसायिक संबंध विकसित किए जाएं। आगे उन्होंने टीमवर्क, डेटा माइनिंग और उत्तरदायित्वों के माध्यम से विद्यार्थी प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के नए अवसर तलाशने का सुझाव दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; आत्महत्या रोकथाम दिवस: काशी में हर 30 घंटे में मौत को गले लगा रही है एक जिंदगी, एक साल में 197 ने की खुदकुशी
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू में 250 कंपनियों के प्लेसमेंट नेटवर्क
प्रो. गौतम ने कहा कि छात्र-छात्राएं कंपनियों, गैर-सरकारी संगठनों और प्रतिष्ठित संस्थानों से नियमित संपर्क बनाकर रखें। डेडिकेटेड इंटर्नशिप टीम गठित कर प्राप्त सूचनाओं का व्यवस्थित अभिलेख तैयार किया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय से जुड़े 200 से लेकर 250 कंपनियों के प्लेसमेंट नेटवर्क, एनआईआरएफ और प्लेसमेंट संबंधी आंकड़ों का भी उल्लेख किया। कहा कि विभाग-विशिष्ट प्लेसमेंट व्यवस्था को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने औद्योगिक भ्रमण, पूर्व विद्यार्थियों के ऑनलाइन व्याख्यान, कंपनियों से लगातार संपर्क, आईआईटी और प्रबंधन के विद्यार्थियों से संवाद के साथ ही वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम की दृश्यता बढ़ाने का सुझाव दिया। संचालन कीर्ति व आशय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed