{"_id":"5e343afb8ebc3e4b1a0f539c","slug":"bhu-sanskrit-professor-dr-feroz-khan-received-the-rajasthan-gaurav-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ फिरोज खान को मिला राजस्थान गौरव अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ फिरोज खान को मिला राजस्थान गौरव अवॉर्ड
Fri, 31 Jan 2020 08:27 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 31 Jan 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
डॉ फिरोज खान को पुरस्कृत करते गणमान्य
- फोटो : amar ujala
संस्कृति युवा संस्था, जयपुर द्वारा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. फिरोज को साहित्य, शिक्षा एवं कला के क्षेत्र में "राजस्थान गौरव अवार्ड-2020" से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को सवाई मानसिंह रोड के पास स्थित होटल डिग्गी पैलेस में उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
यह सम्मान प्रतिवर्ष उन विभूतियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में अपनी योग्यता के बल पर राजस्थान का नाम रोशन किया है एवं समाज की सर्वांगीण उन्नति के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। इससे पहले भी डॉ. फिरोज को राजस्थान सरकार द्वारा "संस्कृत युव- प्रतिभा" से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन