फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Research: Earthquake warning will be available 60 seconds in advance, experts said, research going on

BHU: 60 सेकेंड पहले मिलेगी भूकंप की चेतावनी, विशेषज्ञ बोले- विकसित देशों में चल रहा शोध

Tue, 27 Dec 2022 10:39 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 27 Dec 2022 10:39 AM IST
सार

आईआईटी मुंबई के वैज्ञानिक डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि अमेरिका, न्यूजीलैंड में भूकंपीय तरंगों में अंतर के आधार पर अब 60 सेकेंड पहले भूकंप की चेतावनी की जानकारी मिल सकेगी। यहां भूकंप चेतावनी प्रणाली विकसित करने पर शोध चल रहा है। 
कार्यशाला में उन्होंने छात्रों को भूभौतिकी डाटा के आधार पर पृथ्वी के उप सतह की जानकारी दी।

विज्ञापन
BHU Research: Earthquake warning will be available 60 seconds in advance, experts said, research going on
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के भूभौतिकी विभाग में सात दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन वक्ताओं ने भूकंप की पूर्व चेतावनी विषय पर बात रखी। आईआईटी मुंबई के वैज्ञानिक डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि अमेरिका, न्यूजीलैंड में भूकंपीय तरंगों में अंतर के आधार पर अब 60 सेकेंड पहले भूकंप की चेतावनी की जानकारी मिल सकेगी। यहां भूकंप चेतावनी प्रणाली विकसित करने पर शोध चल रहा है। 
विज्ञापन

कार्यशाला में उन्होंने छात्रों को भूभौतिकी डाटा के आधार पर पृथ्वी के उप सतह की जानकारी दी। डॉ. आनंद ने भूकंप आने के बाद पृथ्वी सतह पर मानव निर्मित निर्माण की वजह से कंपन से प्रकृति कितनी अस्थायी होगी इस बारे में भी विस्तार से बताया। किस तरह भूकंपीय डाटा एकत्रित किया जाए और उस डाटा का प्रयोग कर भू सतह के नीचे की क्रिया का कैसे पता किया जाए इसकी भी जानकारी दी। कहा कि भूकंप वाले स्थान से कोई दूसरा स्थान 200 किमी दूर है तो 1 मिनट पहले पूर्व चेतावनी सिस्टम को विकसित किया जा सकता है। इस आधार पर वहां नुकसान को रोका जा सकता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रोहताश कुमार ने छात्रों को कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सत्यप्रकाश मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed