फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU protest and lathi charge first step judicial enquiry complete

बीएचयू में बवालः पहले चरण की न्यायिक जांच पूरी,NCW की सदस्य भी पहुंचीं

Thu, 05 Oct 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 05 Oct 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
BHU protest and lathi charge first step judicial enquiry complete
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में हुए धरना-प्रदर्शन और लाठीचार्ज की घटना की न्यायिक जांच का पहला चरण बुधवार को पूरा हुआ। बीएचयू में प्रवास के तीसरे दिन हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त जज जस्टिस वीके दीक्षित दिन में करीब 11 बजे त्रिवेणी गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे और घटना के बारे में छात्राओं से जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके बाद वे महिला महाविद्यालय भी गए और छात्राओं से बात की। दोपहर बाद वे बीएचयू से चले गए। इससे पहले उन्होंने बीएचयू सिंहद्वार से लेकर वीसी आवास तक के मार्ग का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार और बुधवार को घटना के संबंध में 15 से अधिक छात्र-छात्राओं ने न्यायिक जांच समिति के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। छात्रावास पहुंचने पर छात्राओं ने जस्टिस वीके दीक्षित को 21 से 23 सितंबर तक के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो दीपावली बाद एक बार फिर जस्टिस दीक्षित विश्वविद्यालय आ सकते हैं।

 

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य पहुंचीं

BHU protest and lathi charge first step judicial enquiry complete
bhu
बीएचयू में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य/प्रभारी रेखा शर्मा बुधवार शाम वाराणसी पहुंचीं। सर्किट हाउस में पत्रकारों से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि बीएचयू के  मामले को लेकर कुछ छात्र संगठनों के लोग दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं।

उनमें से कुछ छात्र मुझसे दिल्ली में भी मिले थे। छात्रों का आरोप था कि बीएचयू के कुलपति ने छात्र-छात्राओं की बात नहीं सुनी। विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ भेदभाव हो रहा है। रेखा शर्मा ने कहा कि वे गुरुवार को जांच के क्रम में बीएचयू जाएंगी।

सुबह दस बजे एलडी गेस्ट हाउस में छात्रों से मिलेंगी। उन्होंने बताया कि अपने तीन दिवसीय दौरे में वह विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करेंगी। मसलन, छेड़खानी बीएचयू के छात्रों ने की या बाहरी लोगों ने, छात्राओं के धरना-प्रदर्शन में बाहरी या राजनीतिक लोग शामिल थे या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी। बीएचयू मामले में पुलिस और प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है, इस संबंध में डीएम और एसएसपी से वार्ता की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed