बीएचयू के प्रो. प्रद्योत को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रो. प्रद्योत कुमार मुखोपाध्याय को भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सोमवार को संकाय में आयोजित इस सम्मान समारोह में परिषद के सदस्य सचिव प्रो. मानवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा ये सम्मान उन्हें दिया गया
खास ये रहा कि प्रो. मुखोपाध्याय ने सम्मान के रूप में मिले एक लाख रुपये बीएचयू को ही प्रदान कर दिए ताकि परंपरागत शास्त्रों का विकास किया जा सके। प्रो. मुखोपाध्याय को सम्मान प्रदान करते हुए प्रो. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्वानों द्वारा की गई साधना का सम्मान युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
बता दें कि भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद हर साल दर्शन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट विद्वानों को ये सम्मान देता है। समारोह की अध्यक्षता प्रो. कमलेश दत्त त्रिपाठी ने की। सम्मान पत्र का वाचन प्रो. विंध्येश्वरी प्रसाद मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी, संकाय प्रमुख प्रो. जी आंजनेय शास्त्री आदि मौजूद रहे। स्वागत प्रो. धनंजय कुमार पांडेय ने किया। संचालन प्रो. कृष्णकांत शर्मा ने किया।