BHU PG Admission 2026: सांख्यिकी व प्राचीन इतिहास में तीन-तीन, शुक्ल यजुर्वेद में छह अंक पर दाखिले
Varanasi News: बीएचयू में दाखिले के लिए काउंसिलिंग कराई जा रही है। एनटीए की ओर से कराए गए सीयूईटी-पीजी परीक्षा में मिले स्कोर और सीट के आधार पर मेरिट और कॉल लेटर जारी किए जा रहे हैं।
विस्तार
बीएचयू के पीजी काउंसिलिंग के तीसरा राउंड के लिए 123 कोर्सों के कटऑफ भी जारी कर दिए गए हैं। समर्थ पोर्टल के जरिये एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 27 जून की रात 11:59 बजे तक है। पहले राउंड से लेकर तीसरे राउंड के बीच में कई कोर्स में तीन अंक पर भी प्रवेश मिला है। जबकि कुछ छात्र 146 अंक पाने के बावजूद भी 0.5 अंक कम होने से प्रवेश पाने से चूक गए। एनटीए की ओर से कराए गए सीयूईटी-पीजी परीक्षा में मिले स्कोर और सीट के आधार पर मेरिट और कॉल लेटर जारी किए जा रहे हैं।
इस बार सांख्यिकी से पीजी का कटऑफ 3 से लेकर 126 अंक तक रहा। एससी सीट पर तीन अंक कटऑफ आया। प्राचीन इतिहास से एमए के लिए तीन से लेकर 133 नंबर तक पाने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश हो रहा है। वसंत कन्या महाविद्यालय में पेड सीट पर तीन अंक कटऑफ है। संस्कृत से एमए का कटऑफ सात नंबर से लेकर 213 तक चला गया है।
इसे भी पढ़ें; बीएचयू: 12वीं के बाद टीचिंग में कॅरिअर, 50 छात्राओं के लिए आठ सेमेस्टर का बीए-बीएड कोर्स एक साथ
डीएवी पीजी कॉलेज में ओबीसी पेड सीट का कटऑफ सात है। शुक्ल यजुर्वेद में तो सामान्य वर्ग की सीट पर 6 से लेकर 75 अंक तक पाने वालों का प्रवेश हो रहा है। एजुकेशन से एमए करने वालों का कटऑफ 8 से 203 अंक के बीच में रहा। यानी इनके बीच 195 अंक का फर्क आ गया। भौतिक विज्ञान से एमएससी के लिए 138 से लेकर 12 अंक वालों को दाखिला मिलेगा।
योगाचार्य के कटऑफ में 20 अंक का फर्क योग से आचार्य कोर्स का कटऑफ 111 से 91 अंक पर आ गया है। ज्योतिष का कटऑफ 36 अंक तक नीचे 180 से 144 अंक पर आ गया है। एमए इंग्लिश में 207 से 11 अंक गिरकर 198 तक प्रवेश मिलेगा। एमए अर्थशास्त्र के तीसरे राउंड में 206 अंक पर दाखिले होंगे। एमए भूगोल में 169 अंक से 157 अंक, इतिहास से एमए का कटऑफ 199 से 148 के बीच है। हिंदू स्टडीज से पीजी के लिए 198 से 178 अंक यानी कि पहले और तीसरे राउंड के बीच में 20 अंकों का फर्क आ गया है। एमए हिंदी में मेन कैंपस 179 अंक और वसंता कॉलेज में सबसे कम 103 अंक गया। मास कॉम में 209 से 186 अंक तक प्रवेश मिल रहा है।
कोर्स और उनके कटऑफ
- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन: 187 से 162
- मैथेमेटिक्स से एमएससी-एमए: 30 से 195
- एमकॉम : 26 से 140
- एलएलएम : 115 से 234
- जियोफिजिक्स में पीजी साइंस 42 से 140
- व्याकरण से आचार्य कोर्स : 11 से 43
- एलएलबी : 82 से 208
- हेरिटेज मैनेजमेंट से पीजी: 24 से 98
- योग शिक्षा में पीजी: 10 से 111
- साहित्य में आचार्य : 28 से 163
- बायो स्टैटिस्टिक्स: 12 से 92
- केमिस्ट्री से एमएससी : 20 से 146
- पर्यावरण विज्ञान में एमएससी : 14 से 169
- फिजिक्स में एमएससी : 39 से 131
- जंतु विज्ञान : 27 से 169
- डेयरी में एमटेक : 52 से 181
- फूड साइंस में बीटेक : 115 से 202
