Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Integrated eight-semester BA-BEd course for 50 female students at BHU in Varanasi

बीएचयू: 12वीं के बाद टीचिंग में कॅरिअर, 50 छात्राओं के लिए आठ सेमेस्टर का बीए-बीएड कोर्स एक साथ

Sat, 27 Jun 2026 09:52 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 27 Jun 2026 09:52 AM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में आठ सेमेस्टर का बीए-बीएड कोर्स एक साथ होगा। सिर्फ 50 छात्राओं को इसमें दाखिला मिलेगा। 12वीं के बाद बीए-बीएड कोर्स कर छात्राएं सेकेंडरी स्कूल में टीचर, एकेडमिक काउंसलर, कोऑर्डिनेटर बन सकती हैं। 

विज्ञापन
Integrated eight-semester BA-BEd course for 50 female students at BHU in Varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12वीं के बाद से ही स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षिका बनने का मौका तलाश रहीं छात्राओं को बीएचयू से जुड़कर बीए-बीएड करने का मौका मिलेगा। ग्रेजुएट सेकेंडरी स्कूल टीचर, एकेडमिक काउंसलर, शिक्षा कोऑर्डिनेटर के साथ ही शिक्षा सेक्टर में एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर कॅरिअर बना सकते हैं। बीएचयू में 50 सीटों पर सिर्फ छात्राओं के लिए आठ सेमेस्टर और चार वर्षीय बीए-बीएड कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


बीएचयू के संबद्ध कॉलेज आर्य महिला पीजी कॉलेज और वसंत कन्या महाविद्यालय में कुल 50 सीटों पर दाखिला होगा। इसमें रेगुलर सीट 43 और पेड सीट की सात सीटें हैं। रेगुलर फीस 25 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर और पेड सीट फीस 40 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर है।
विज्ञापन


बीए और बीएड दोनों डिग्रियों को मिलाकर बना यह कोर्स पढ़ाई का समय कम कर देता है। बेहतर एकेडमिक स्किल देने के साथ ही कक्षा में छात्रों को पढ़ाने की अनुभवी समझ भी देता है। छात्र शिक्षा के सिद्धांतों को पढ़ने के साथ ही स्कूलों में इंटर्नशिप, लेसन प्लानिंग और क्लासरूम प्रैक्टिस के जरिए व्यावहारिक शिक्षण अनुभव भी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मौसम का कहर: सोनभद्र-मिर्जापुर में बिजली गिरने से तीन की मौत, पेड़ और बिजली के खंभे टूटे; बिजली आपूर्ति बाधित

Trending Videos

640 अंकों की होगी प्रवेश परीक्षा
चार साल के इस कोर्स को इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) कहा जाता है। नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) यानी कि प्रवेश परीक्षा के आधार पर बीए-बीएड कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। इसमें कुल 640 अंकों के कुल सात विषयों की परीक्षा होगी। इसी के आधार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें टीचिंग एप्टीट्यूड, जनरल टेस्ट, लैंग्वेज एक और लैंग्वेज दो के साथ ही डोमेन सब्जेक्ट की भी परीक्षा होगी। 

ये विषय हैं शामिल
कोर्स में रजिस्ट्रेशन 25 जून से शुरू हो गया है। बीए-बीएड के लिए मेजर विषयों के तौर पर अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, भूगोल, गृह विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान विषयों को शामिल किया गया है। एससी और एसटी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये और सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के लिए 300 रुपये है।

कोर्स की योग्यता

  • उम्मीदवार को एनसीईटी में शामिल होना होगा।
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 10+2 या उसके बराबर की परीक्षा पास की हो।
  • एकेडमिक स्कोर कम से कम 50% अंक (सरकारी नियमों के अनुसार छूट)।
  • एक जुलाई 2026 तक उम्र 22 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed