{"_id":"681c63d83e02a4f9740e2e69","slug":"bhu-pg-admission-2025-preparation-for-postgraduate-counseling-in-bhu-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU PG Admission: 20 मई तक घोषित होगी तारीख, 137 कोर्स में 7500 सीटों पर पीजी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU PG Admission: 20 मई तक घोषित होगी तारीख, 137 कोर्स में 7500 सीटों पर पीजी काउंसिलिंग
Thu, 08 May 2025 01:27 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 May 2025 01:27 PM IST
सार
बीएचयू में परास्नातक काउंसिलिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां मेन कैंपस और संबद्ध महाविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की 137 कोर्स में एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीयूईटी-पीजी का रिजल्ट मंगलवार को जारी होने के बाद अब बीएचयू में परास्नातक काउंसिलिंग की तैयारियां होने लगी हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि 20 मई तक सीटों के आवंटन का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बीएचयू के मेन कैंपस और संबद्ध महाविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की 137 कोर्स में लगभग 7500 सीटों पर एडमिशन होंगे। इस सत्र में करीब 5.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन सभी का स्कोर एनटीए ने स्टूडेंट लॉगिन पर अपलोड कर दिया है। वहीं, ये डेटा अब बीएचयू को भी मिलेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varuna River: वरुणा की गाद से बनेगी खाद, नगर निगम करेगा कमाई, किसानों को कम कीमत पर कराया जाएगा उपलब्ध
विज्ञापन
बीएचयू स्थित केंद्रीय प्रवेश समिति (सीएसी) के अध्यक्ष प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि एनटीए की ओर से योग्य अभ्यर्थियों का स्कोर और ओवरऑल डेटा 1 से 2 दिन में मिल जाएगा। इसके लिए दो दिन पहले ही जानकारी दी गई थी। डेटा मिलने के बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
इसे भी पढ़ें; UP College Varanasi: चौथे विश्वविद्यालय के लिए मांगा यूपी कॉलेज की प्रॉपर्टी का मूल्य, शुरू हुआ आकलन
बीएचयू के स्टूडेंट पोर्टल पर पीजी प्रवेश का लिंक जनरेट किया जाएगा। अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन करने के बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया की हर गतिविधि यहीं पर अपडेट होती रहेगी। साथ ही अभ्यर्थियों को हर दिन में कई बार अपना मेल और लॉगिन चेक करते रहना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थियों को एडमिशन फीस जमा करनी होगी। इसके बाद सीट आवंटन का कार्य पूरा हो जाएगा।