फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fertilizer will be made from silt of Varuna river in Varanasi

Varuna River: वरुणा की गाद से बनेगी खाद, नगर निगम करेगा कमाई, किसानों को कम कीमत पर कराया जाएगा उपलब्ध

Thu, 08 May 2025 12:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 May 2025 12:32 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में वरुणा नदी की गाद को सूखा कर खाद बनाया जाएगा। इसके बाद खाद बनाकर किसानों को कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Fertilizer will be made from silt of Varuna river in Varanasi
वरुणा नदी की मशीन से सफाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरुणा नदी से निकलने वाली गाद से खाद बनाने का काम शुरू होगा। इससे नगर निगम की कमाई भी होगी। जल निगम को यहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी गई। नदी की सफाई के दौरान निकलने वाली गाद को सूखाया जाएगा। इसके बाद खाद बनाकर किसानों को कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन


यहां की सफाई के लिए निगम की ओर से 15 सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इससे न केवल पर्यावरण के लिहाज से नदी साफ होगी, बल्कि निकलने वाले गाद को खाद में परिवर्तित किया जाएगा। इसके लिए वरुणा पार क्षेत्र में एक सेंटर खोला जाएगा। 
विज्ञापन


पिछले दिनों एक कंपनी ने काफी कचरा एकत्र किया था। गाद को एकत्र करने के बाद उसे शेड में ड्राई किया जाएगा। मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर में भेजने के बाद खाद बनाया जाएगा।इसे स्थानीय किसानों को उचित कीमत पर दिया जाएगा। इसके लिए पूरी कार्ययोजना बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बाबा विश्वनाथ को चढ़ाई 1100 कमल के फूलों की माला, ऑपरेशन सिंदूर के बाद धाम में विशेष पूजन

इसके साथ ही यहां गिरने वाले नाले को भी टैप किया जाएगा। इसके लिए नदी के दोनों तरफ इंटरसेप्टर लाइन बिछाई जाएगी। जिसे एसटीपी से जोड़ा जाएगा। ताकि यहां गिरने वाले सीवर को एसटीपी तक पहुंचाया जा सके। 

सीवर को फिल्टर करने के बाद ट्रीटेड वाटर को सिंचाई में इस्तेमाल किया जाएगा। यहां से निकलने वाले गाद को खाद बनाने वाले सेंटर पर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed