{"_id":"580e6df34f1c1bcd75bc2d2c","slug":"bhu-para-olympic-2016-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनके हौसले को सलाम करिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनके हौसले को सलाम करिए
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू पैरा-ओलंपिक 2016 का आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय बीएचयू पैरा-ओलंपिक 2016 का आगाज हुआ। इस दौरान दिव्यांग खिलाड़ियों ने खेलों में दम-खम दिखाया। महामना के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से पहली बार किसी विश्वविद्यालय के दिव्यांग छात्रों के लिए इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है।
पैरा-ओलंपिक में पहले दृष्टिबाधित छात्रों की टीम ए और टीम बी के बीच क्रिकेट मैच हुआ। इसमें टीम ए 28 रनों से जीत गई। मैन ऑफ द मैच टीम ए के मनोज रहे। मनोज ने 19 गेंदों पर 39 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। चार सौ मीटर की ट्राइसिकिल रेस में दिनेश कुमार यादव प्रथम, सयुश मिश्रा द्वितीय और अविनाश कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन वित्त अधिकारी डॉ. एमआर पाठक ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. एमके सिंह छात्र अधिष्ठाता रहे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. एसके त्रिगुन ने की।
अतिथियों का स्वागत विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने किया। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के प्रो. आध्या प्रसाद पांडेय डॉ. नीति सिंह, प्रो. हरिकेश सिंह, प्रो. एनएन सिंह, प्रो. एसवी एस राजू, सचिव डॉ. अभिमन्यु सिंह, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अनुभाग अधिकारी डा. वी रामकृष्ण उपस्थित रहे। इसमें बीएचयू और उससे संबंधित कॉलेज के दिव्यांग शिरकत कर रहे हैं।