फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU pace of writing books in Hindi is slow

BHU: हिंदी में पुस्तक लेखन की रफ्तार धीमी, दो वर्ष में हिंदी में लिखी गईं महज तीन किताबें

Wed, 31 Jul 2024 07:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 31 Jul 2024 07:54 PM IST
सार

बीएचयू में हिंदी में पुस्तक लेखन की रफ्तार काफी धीमी है। दो वर्ष में हिंदी में महज तीन किताबें लिखी गईं। 

विज्ञापन
BHU pace of writing books in Hindi is slow
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हिंदी लेखन को बढ़ावा देने की रफ्तार बेहद धीमी है। शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए संचालित ‘हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार योजना’ के तहत दो साल में महज तीन प्रविष्टियां मूल्यांकन समिति के पास पहुंचीं। पिछले वर्ष से शुरू योजना के तहत प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार की खातिर चयन के लिए पहले वर्ष एक भी हिंदी भाषा में लिखी गई किताब समिति के पास नहीं पहुंची। प्रविष्टियों की संख्या शून्य होने के कारण मूल्यांकन ही नहीं हो पाया। इस बार मूल्यांकन समिति के पास तीन किताबें ही पहुंचीं। 

विज्ञापन


मूल्यांकन समिति को उन्हीं में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए चुनना पड़ा। इसमें विवेक सिंह की पुस्तक ‘उत्तर सत्यवाद’ को प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, प्रो. मुरली पालीवाल की पुस्तक ‘चरकतत्वप्रदीपिका’ को द्वितीय पुरस्कार 30 हजार और डॉ. रामकेवल व प्रो. एसवीएस राजू की पुस्तक ‘देश की आत्मनिर्भरता में मधुमक्खी पालन की भूमिका’ को 20 हजार रुपये के तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। 
विज्ञापन


चार सदस्यीय मूल्यांकन समिति के सदस्य सचिव डॉ. विचित्र सेन गुप्ता ने बताया कि पिछली बार कोई प्रविष्टि नहीं आई थी। इस बार तीन प्रविष्टियां आईं। पुरस्कार की धनराशि विश्वविद्यालय की ओर से दी जाती है। मूल्यांकन समिति में हिंदी विभाग के प्रो. सदानंद शाही अध्यक्ष, मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के प्रो. आनंद वर्धन शर्मा और जंतु विज्ञान के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे बतौर सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed