फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: OPD registration fee increased by 50%

बीएचयू : 50 फीसदी बढ़ी ओपीडी पंजीकरण की फीस

Tue, 16 Nov 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
BHU: OPD registration fee increased by 50%
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। ओपीडी में पंजीकरण के लिए अब 20 की जगह 30 रुपये की पर्ची कटानी पड़ेगी। सोमवार से ही नया रेट लागू कर दिया गया है। सूचना चस्पा न होने की वजह से पर्चा काउंटर पर 50 फीसदी ज्यादा फीस मांगने पर मरीज और परिजन चौक गए। बाद में पता चला कि बढ़ती महंगाई को देख फीस बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल के साथ ही ट्रामा सेंटर में वाराणसी, आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड से तीन से चार हजार मरीज इमरजेंसी और ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आते हैं। फीस बढ़ने से मरीजों को दिक्कत होगी। हॉस्पिटल मैनेजमेंट कमेटी की पिछले दिनों हुई बैठक में ही वृद्धि पर फैसला लिया गया था। वहीं, दस रुपये बढ़ने से हर दिन करीब 30 से 40 हजार रुपये की कमाई होगी।
विज्ञापन

सुविधाओं पर ध्यान दे अस्पताल
देवरिया से ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आई उर्मिला देवी और भदोही से रामविलास पांडेय का कहना था कि अस्पताल प्रशासन को पहले सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए, उसके बाद ही पंजीकरण फीस बढ़ाना चाहिए था। अब भी अस्पताल में न तो स्ट्रेचर समय पर मिल पाता है और न ही खराब लिफ्ट बन सकी है। आईसीयू में बेड की कमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस वृद्धि के विरोध में उतरे छात्र
बिरला बी छात्रावास में हुई एक बैठक में छात्रों ने फीस बढ़ोतरी को मरीजों के हित में वापस लेने की मांग की है। साथ ही ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इसका असर सीधे गरीबों की जेब पर पड़ेगा। अध्यक्षता कर मृत्युंजय तिवारी आजाद ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय ने विश्वविद्यालय की स्थापना सर्व समाज के कल्याण के लिए की थी। फीस बढ़ोतरी ठीक नहीं है। बैठक में वैभव तिवारी, अभिषेक कुमार सिंह, अवनींद्र राय, दिलीप कुमार मौर्य, आलोक कुमार सिंह, कुमार क्षितिज, राघवेंद्र राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed