{"_id":"66146e6f78bc95c0e00a8fa4","slug":"bhu-news-football-and-fitness-camp-started-at-ruia-ground-of-bhu-varanasi-news-c-20-vns1056-567095-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU News:बीएचयू के रुइया मैदान में फुटबाल और फिटनेस कैंप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU News:बीएचयू के रुइया मैदान में फुटबाल और फिटनेस कैंप शुरू
विज्ञापन
बीएचयू के रुइया मैदान में फुटबाल और फिटनेस कैंप शुरू
वाराणसी। बीएचयू में स्टूडेंट वेलनेस सेल की ओर से रुइया मैदान पर फुटबाल व फिटनेस कैंप शुरू हुआ। ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज सौरभ सिंह और डीन ऑफ स्टूडेंट प्रो. अनुपम कुमार नेमा गेस्ट ने बतौर मुख्य अतिथि कैंप का उद्घाटन किया। इसमें वेलनेस सेल के को-ऑर्डिनेटर प्रो. ललित एम अग्रवाल, डाॅ. राजेश मीना व डाॅ. अखिलेश सिंह मौजूद रहे। तीन सप्ताह के फुटबाल कैंप में तीन बैच रखे गए हैं। सुबह एक बैच छात्रों के लिए और शाम को दो बैच छात्राओं के लिए निर्धारित किया गया है। जबकि फिटनेस कैंप दो सप्ताह का है। इसमें भी सुबह एक और शाम को दो बैच मिलाकर कुल तीन बैच रखे गए हैं। ये तीनों बैच सिर्फ छात्राओं के लिए निर्धारित हैं। दोनों कैंप में लगभग 150 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। ब्यूरो