फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU New Vice Chancellor not come even after 18 days of appointment

वाराणसी: नियुक्ति के 18 दिन बाद भी नहीं आए बीएचयू के नए कुलपति, 13 मिला है पदभार

Wed, 01 Dec 2021 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Dec 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
BHU New Vice Chancellor not come even after 18 days of appointment
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।

बीएचयू में नए कुलपति की नियुक्ति 13 नवंबर से हुई है, लेकिन 18 दिन बीतने के बाद भी विश्वविद्यालय नए कुलपति आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. एसके जैन के आने की बाट जो रहा है। विश्वविद्यालय स्तर पर वीसी लॉज से लेकर केंद्रीय कार्यालय तक उनके कार्यभार ग्रहण करने संबंधी सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


कुलपति को यहां कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जहां समय से प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराने की चुनौती होगी, वहीं बीएचयू अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों की समस्याओं का भी समाधान कराना होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में इसी साल मार्च महीने में प्रो. राकेश भटनागर का कुलपति पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद से ही यह पद खाली चल रहा है। करीब आठ महीने कुर्सी खाली रहने के बाद 13 नवंबर को शिक्षा मंत्रालय ने आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार जैन को कुलपति पद पर नियुक्ति का आदेश दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed