बीएचयू में लापता वीसी के पोस्टर लगे: 13 नवंबर को हुई नियुक्ति, अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके नए कुलपति
13 नवंबर को आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार जैन की नियुक्ति हुई। 10 दिसंबर को बीएचयू आने के बाद नवनियुक्त कुलपति प्रो. जैन छह दिन विश्वविद्यालय में रहे, लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। तब से एनएसयूआई बीएचयू इकाई ने कार्यभार ग्रहण न करने पर नाराजगी जताई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन की नियुक्ति के डेढ़ महीने बाद भी कार्यभार ग्रहण न करने का विरोध तेज होता जा रहा है। पिछले दिनों बीएचयू चौकी पर इसके लिए तहरीर देने के बाद अब एनएसयूआई बीएचयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने परिसर में जगह-जगह वीसी लापता के पोस्टर लगाए हैं।
एक-दो नहीं बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर में 100 से अधिक पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें कुलपति के मिलने के बाद संपर्क करने की बात लिखी गई है। विश्वविद्यालय में इसी साल मार्च में प्रो. राकेश भटनागर का कुलपति का कार्यकाल खत्म होने के बाद इस पद पर नई तैनाती का इंतजार था।
आठ महीने बाद 13 नवंबर को आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार जैन की नियुक्ति हुई। इसके 28 दिन बाद 10 दिसंबर को बीएचयू आने के बाद नवनियुक्त कुलपति प्रो. जैन छह दिन विश्वविद्यालय में रहे लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसके बाद से ही इसको लेकर विरोध जारी है।
अब शनिवार को एनएसयूआई बीएचयू इकाई ने बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति के लापता होने का पोस्टर लगाकर विरोध को और तेज कर दिया है। एनएसयूआई बीएचयू इकाई के अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि कुलपति को नियुक्त हुए 1 महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन उन्होंने ने अभी तक कार्यभार नहीं ग्रहण किया।
उन्होंने कहा कि हमको यह संदेह है कि वो कहीं लापता हो गए हैं, जिसकी वजह से वो कार्यभार नहीं संभाल पा रहे हैं। इसलिए एनएसयूआई बीएचयू उनके लापता होने के पोस्टर जगह-जगह लगाकर लोगों से उनको ढूंढने की अपील कर रही है।