फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU New Medical Superintendent, Registrar, and Examination Controller to be appointed

BHU: नए एमएस, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंता की होगी नियुक्ति, 14 फरवरी को इंटरव्यू; 'काबिज' की होगी विदाई

Thu, 08 Jan 2026 05:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 05:55 AM IST
सार

Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कई अधिकारियों की आगामी मार्च महीने से पहले विदाई हो सकती है। ये लोग अपने पदों पर वर्षों से काबिज हैं। 14 फरवरी को होलकर भवन स्थित आरएसी ऑफिस में इंटरव्यू होगा।

विज्ञापन
BHU New Medical Superintendent, Registrar, and Examination Controller to be appointed
बीएचयू कैंपस में जाते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BHU University: बीएचयू में रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंता और सर सुंदरलाल अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट (एमएस) के पदों पर काबिज अधिकारियों की मार्च से पहले ही विदाई हो सकती है। अब इनकी नए सिरे से नियुक्तियां होंगी। छह साल बाद बीएचयू अस्पताल को नया एमएस मिलेगा। 

विज्ञापन


बीएचयू ने इन तीनों पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है और 14 फरवरी को इंटरव्यू के माध्यम से इनका चयन किया जाएगा। इनमें से रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंता के पद का विज्ञापन महीने भर में दोबारा जारी किया गया है। इससे पहले 18 दिसंबर को इन दोनों पदों के लिए साक्षात्कार किया गया था लेकिन किसी भी सदस्य को उपयुक्त नहीं पाया गया था। समर्थ पोर्टल पर आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी को शाम पांच बजे तक है। वहीं 14 फरवरी को होलकर भवन स्थित आरएसी ऑफिस में शाम पांच बजे तक इंटरव्यू लिया जाएगा। बीएचयू में इन तीनों पदों पर बदलाव की मांग चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों पदों के लिए 5 साल तक होगा कार्यकाल
रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंता के लिए आवेदकों की नियुक्ति पांच साल या 62 वर्ष की उम्र तक होगी। वहीं एमएस का भी कार्यकाल पांच साल या 65 वर्ष की उम्र तक कार्यकाल होगा। रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंता पद के लिए 15 वर्ष का अनुभव और एमएस के लिए 14 वर्ष का अनुभव जरूरी है। मार्च से पहले तक इन तीनों पदों पर नियुक्तियां होने की उम्मीद है। हालांकि इन पदों पर पहले से रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंता भी इन पदों पर फिर से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed