{"_id":"61a1197183570d109563e615","slug":"bhu-junior-doctors-go-on-strike-to-protest-the-delay-in-pg-counseling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू : हड़ताल पर रहेंगे जूनियर डॉक्टर, पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू : हड़ताल पर रहेंगे जूनियर डॉक्टर, पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में लिया फैसला
Fri, 26 Nov 2021 10:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:59 PM IST
सार
आईएमएस बीएचयू के जूनियर डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। ओपीडी, वार्ड में ड्यूटी और इलेक्टिव ओटी से भी खुद को अलग रखेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीट-पीजी में काउंसिलिंग में देरी पर आईएमएस बीएचयू के जूनियर डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। ओपीडी, वार्ड में ड्यूटी और इलेक्टिव ओटी से भी खुद को अलग रखेंगे। इसका मरीजों के इलाज, जांच पर असर पड़ सकता है। आईएमएस निदेशक समेत अन्य अधिकारियों को जूनियर डॉक्टर ने पत्र रिसीव कराकर हड़ताल की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
पत्र में बताया गया है कि कोरोना काल में उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर की तरह मरीजों की सेवा की। अब काउंसिलिंग में देरी की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। इस मामले के कोर्ट में होने का भी जिक्र किया है। साथ ही यह भी बताया है कि अगली सुनवाई 6 जनवरी 2022 को है।
विज्ञापन
अब तक कई बार आवाज उठाने के बाद भी काउंसिलिंग पर कोई ठोस फैसला न होने की वजह से ही सेवाओं से अलग रख रहे हैं। उन्होंने आईएमएस निदेशक से समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए नीट पीजी काउंसलिंग की दिशा में पहल करने की मांग की है कि कोर्ट में उनके मामले को जल्द से जल्द सुना जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
पत्र की प्रतिलिपि छात्र अधिष्ठाता, सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, ट्रामा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज के साथ ही आईएमएस के सभी विभागाध्यक्ष को भी दी गई है।