{"_id":"65e8d63d6b720f884903dc04","slug":"bhu-hospital-news-head-of-the-department-of-heart-disease-will-go-on-hunger-strike-from-tomorrow-in-bhu-varanasi-news-c-20-vns1013-534485-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU Hospital News:बीएचयू में कल से अनशन करेंगे हृदय रोग के विभागाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Hospital News:बीएचयू में कल से अनशन करेंगे हृदय रोग के विभागाध्यक्ष
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में हृदय के मरीजों को बेड न मिलने के विरोध में विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर शुक्रवार से कुलपति आवास के सामने आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उपवास स्थल पर ही वह मरीजों को देखेंगे।
प्रो. ओमशंकर ने बेड पर लगे डिजिटल लॉक न खोले जाने के लिए एमएस को जिम्मेदार ठहराया है और कुलपति से एमएस को हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अनशन की जानकारी कुलपति, आईएमएस निदेशक, जिलाधिकारी और रजिस्ट्रार को भी दी है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में हृदय रोग विभाग को मिले 41 बेड पर डिजिटल लॉक होने की वजह से मरीजों की भर्ती नहीं हो पा रही है। अब तक करीब दो साल में 30 हजार मरीज बेड न मिलने की वजह से बिना इलाज के लौट गए।
कुलपति को भी ठहराया जिम्मेदार
ओमशंकर ने एमएस के साथ ही कुलपति को भी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से आवाज उठाने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। अभी तक डिजिटल लॉक नहीं खोला गया। जब तक डिजिटल लॉक खुल नहीं जाता और कुलपति की ओर से एमएस को उनके पद से हटाया नहीं जाता तब तक आमरण अनशन चलता रहेगा।