फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital fan fell on bed of female patient in varanasi

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में सोते समय महिला मरीज के बेड पर गिरा पंखा, बाल- बाल बची

Tue, 08 Apr 2025 06:29 AM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 08 Apr 2025 06:29 AM IST
सार

Varanasi Latest News: बीएचयू अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के बेड पर अचानक पंखा गिर गया। राहत की बात ये है कि महिला बाल- बाल बच गई। पहली मंजिल पर गायनी वार्ड में जिस समय घटना हुई। उस समय महिलाएं सो रही थीं। 

विज्ञापन
BHU hospital fan fell on bed of female patient in varanasi
बीएचयू अस्पताल के गायनी वार्ड में गिरा पंखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल के गायनी वार्ड में रविवार की देर रात करीब 1.45 बजे तेज आवाज के साथ एक महिला मरीज के बेड पर पंखा टूटकर गिर गया। महिला ने तत्परता दिखाते हुए तेजी से पीछे हट गई और बाल बाल बच गई। हालांकि, दो बेड के बीच में पंखा ऐसे गिरा कि मरीजों का नीचे उतरना मुश्किल था। पूरी रात महिलाओं ने खौफ में गुजारी। अगले दिन सोमवार को करीब आठ बजे पंखें को हटाया गया। आनन फानन में महिलाओं को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन


अस्पताल के पहले तल पर लिफ्ट के आगे गायनी वार्ड है। यहां डिलीवरी को छोड़कर अन्य बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को ऑपरेशन के बाद भर्ती किया जाता है। रविवार की रात गायनी वार्ड में प्रवेश करते समय पहले वार्ड (बेड नंबर 1 से 8 तक ) में आठ बेड पर महिलाएं भर्ती थीं। इसमें कुछ महिलाओं की सर्जरी हो गई थी तो कुछ की सोमवार को होनी थी। 
विज्ञापन


इस बीच रात करीब 1.45 बजे वार्ड के एक किनारे पर भर्ती दो महिलाओं में से एक के बेड पर पंखा ऊपर से गिरा। हालांकि वह बाल-बाल बच गई। जिस बेड पर पंखा गिरा, उस महिला की सोमवार को सर्जरी होनी थी। ऑपरेशन थियेटर में जब उसे ले जाया जा रहा था तब भी वह डरी सहमी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर आवाज करते रहे पंखे, मरीजों ने जागकर गुजारी रात

जिस वार्ड में यह घटना हुई, वहां भर्ती मरीजों के तीमारदारों के अनुसार एक पंखा तो टूटकर गिर गया लेकिन अन्य जो पंखे लगे थे, उसमें से भी चलने के दौरान खट-खट की आवाज आती रही। इस वजह से न तो मरीज सो पाईं और न ही उनके साथ मौजूद परिजनों को नींद आई। सभी ने जागकर रात गुजारी।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में दबंग का दुस्साहस: महिला की सहेली से बनवाया वीडियो, अब धमकी देकर मांग रहा पैसा

पंखे के गिरने की जानकारी तीमारदारों ने वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद पैरामेडिकल स्टाफ को दी तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी। लिहाजा सोमवार की सुबह पंखे को हटाया गया। इसके बाद वार्ड में भर्ती मरीजों को सामने वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसके बाद वार्ड में ताला बंद करवा दिया गया।

इसे भी पढ़ें; सख्ती: प्रेशर हॉर्न और हूटर बजाकर भौकाल बनाने वालों की खैर नहीं, गाड़ियों का होगा चालान; सीज की कार्रवाई भी

क्या बोले अधिकारी
गायनी वार्ड में पंखा गिरने की घटना की जानकारी मिली। कर्मचारियों को भेजकर महिलाओं को दूसरे वार्ड में सुरक्षित शिफ्ट करवाया गया। यह तो संयोग था कि किसी को कुछ नहीं हुआ। अस्पताल प्रशासन से लंबे समय से पुराने गायनी वार्ड में मरीजों को भर्ती करने की सुविधा की मांग की जा रही है। मरीजों की समस्या पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। -प्रो. संगीता राय, विभागाध्यक्ष, स्त्री रोग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed