फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Transport department in Varanasi will issue challan and seize vehicles for blowing pressure horns and hooter

सख्ती: प्रेशर हॉर्न और हूटर बजाकर भौकाल बनाने वालों की खैर नहीं, गाड़ियों का होगा चालान; सीज की कार्रवाई भी

Mon, 07 Apr 2025 06:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 07 Apr 2025 06:12 PM IST
सार

मंडलीय सुरक्षा समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान फैसला लिया गया कि प्रेशर हॉर्न, हूटर बजाकर भौकाल बनाने वालों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा। ऐसा करने पर वाहनों का चालान किया जाएगा। 

विज्ञापन
Transport department in Varanasi will issue challan and seize vehicles for blowing pressure horns and hooter
मंडलीय सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म और हूटर बजाकर भौकाल बनाने वाले चार पहिया वाहनों का चालान व सीज की कार्रवाई होगी। यही नहीं, जिस दुकानदार ने प्रेशर हॉर्न, हूटर की बिक्री की है, उस पर भी परिवहन विभाग का चाबुक चलेगा। ऑटो पार्ट्स दुकानदारों पर भी कार्रवाई होगी। यह फैसला परिवहन विभाग की मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की सोमवार को हुई बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


कमिश्नरी सभागार में बैठक के दौरान मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने आरटीओ प्रवर्तन से कहा कि किसी भी दशा में प्रेशर हॉर्न, हूटर लगे वाहन सड़क पर नहीं चलने पाएं, वाहन स्वामियों से जानकारी लेकर बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करें। नदेसर समेत अन्य स्थानों पर ऐसे दुकानदारों को चिन्हित करें। 
विज्ञापन


सड़क हादसों की रोकथाम और जागरूकता को लेकर उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों में सीट क्षमता से अधिक विद्यार्थी नहीं होने चाहिए। चार पहिया वाहनों में पीछे बैठने वाली सवारियों को भी सीट बेल्ट के प्रयोग को लेकर जागरूक करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

10 नए ब्लैकस्पॉट पर एक माह में हो सुधार

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा कि चिन्हित 10 नए ब्लैकस्पॉटस पर 1 माह के अंदर सुधार होना चाहिए। सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को राहत के तहत गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) कानून व सोलेशियम स्किम (हिट एंड रन) का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। नगर-निगम को निर्देशित किया कि शहर में ऑटो रिक्शा के लिए चिन्हित स्टैंड को विकसित किया जाए, ताकि शहर में जाम न लग सके। 

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त एस. चिनप्पा, डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव, एडीसीपी राजेश कुमार पांडेय, आरटीओ प्रशासन शिखर ओझा, आरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार वर्मा, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी, एआरटीओ प्रवर्तन श्याम लाल, सुधांशु रंजन, मिथिलेश कुमार सिंह, ललित कुमार मालवीय समेत गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर के परिवहन अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed