फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu gold medalist ajit kumar get interim bail from high court

BHU: जेल में रहते हुए गोल्ड पाने वाले छात्र की हुई रिहाई, जानिए क्यों हुई जेल

Wed, 12 Apr 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 12 Apr 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
bhu gold medalist ajit kumar get interim bail from high court
जेल में रहते हुए गोल्ड पाने वाले अजीत का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल जेल में रहते हुए इग्नू से 2015 में डिप्लोमा इन टूरिज्म स्टडीज की पढ़ाई कर गोल्ड पाने वाले अजीत कुमार का सोमवार को स्वागत किया गया। बीएचयू स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र पर निदेशक डॉ. एएन त्रिपाठी ने उसका स्वागत किया।
विज्ञापन


गैर इरादतन हत्या के मामले में अजीत चार साल से जेल में बंद था। बीच में जमानत पर रिहा होने पर उसने इग्नू से डिप्लोमा इन टूरिज्म स्टडीज की पढ़ाई शुरू की। साल 2015 में सर्वोच्च अंक पाकर स्वर्ण पदक पाया। उस दौरान दीक्षांत समारोह में उसे पदक दिया गया था।
विज्ञापन


सेंट्रल जेल की रिपोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश पर अजीत को अंतरिम जमानत पर चार अप्रैल को रिहा किया गया है।
जौनपुर के कुटीरचक निवासी अजीत कुमार का कहना है कि वर्ष 2010 में गांव में उसके दादा से एक व्यक्ति की रंजिश थी।

उक्त व्यक्ति नशे का आदी था। कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई और आरोप उसके सिर आ गया। गैर इरादतन हत्या में उसे 15 मई, 2010 को 10 साल की सजा हुई। तब वह कुटीर पीजी कॉलेज चक्के का बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 माह जेल के बाद उसे जमानत मिली लेकिन फिर 2012 में सजा हो गई। 

जेल में रहकर ऐसे करता था पढ़ाई

bhu gold medalist ajit kumar get interim bail from high court
इग्नू से 2015 में डिप्लोमा इन टूरिज्म स्टडीज में पाया था गोल्ड - फोटो : अमर उजाला
अजीत कुमार  ने बताया कि जेल में रहने के दौरान कामकाज में व्यस्तता के बाद रात में पढ़ाई करता था। जेल प्रशासन ने पूरी मदद की। अब वह रिहाई के बाद आगे की पढ़ाई करना चाहता है।

13 को मनेगा इग्नू का दीक्षांत समारोह
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। नई दिल्ली स्थित विश्वविद्यालय परिसर में शाम तीन बजे से होने वाले समारोह के दौरान ही स्थानीय स्तर पर बीएचयू केएन उडप्पा सभागार में आयोजन होगा।

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एएन त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से अभी पदक, उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों की सूची नहीं मिली है लेकिन क्षेत्रीय केंद्र के तहत 2659 को डिग्री मिलनी है। समारोह के मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed