फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Foundation ceremony attended King Maharaja before 109 years in varanasi

BHU: बीएचयू के स्थापना समारोह में शामिल हुए थे राजा-महाराजा, इस खास मेहमान ने कार्यक्रम को किया था संबोधित

Wed, 14 Feb 2024 12:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 14 Feb 2024 12:42 PM IST
सार

बीएचयू का आज 109वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। बीएचयू के स्थापना दिवस समारोह में राजा-महाराजा शामिल हुए थे। इस दौरान शिलान्यास कार्यक्रम को तत्कालीन वायसराय लॉर्ड हार्डिंग ने संबोधित किया था। 

विज्ञापन
BHU Foundation ceremony attended King Maharaja before 109 years in varanasi
बीएचयू का पहला स्थापना दिवस समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्थापना समारोह में देश के राजा-महाराजा शामिल हुए थे। प्रो़. विनोद जायसवाल ने बताया कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार बीएचयू का 109वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। ब्रिटिश भारतीय इतिहास में यह समारोह विशिष्ट स्थान रखता है। सन 1903 और 1911 के दिल्ली दरबार समारोह के बाद इस समारोह में बड़ी संख्या में देश के राजा-रजवाड़े इकट्ठा हुए थे। तत्कालीन वायसराय लॉर्ड हार्डिंग ने शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया था।

विज्ञापन
  • प्रताप सिंह बहादुर, जम्मू और कश्मीर के महाराजा
  • सुमेर सिंह बहादुर, महाराजा जोधपुर
  • गंगा सिंह बहादुर, महाराजा बीकानेर
  • उम्मेद सिंह बहादुर, महाराजा कोटा
  • मदन सिंह बहादुर, महाराजा किशनगढ़
  • लोकेंद्र गोविंद सिंह बहादुर, दतिया के महाराजा
  • महाराजा सर, प्रभुनारायण सिंह बहादुर, महाराजा बनारस
  • लॉर्ड, कर्माइकल, बंगाल के गवर्नर
  • महाराजाधिराज सर, रमेश्वर सिंह बहादुर, दरभंगा के महाराजा
  • महाराजा अलवर जयसिंह बहादुर
  • यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ आगरा जेम्स स्कूर्जि मेस्टन 
  • पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ'ड्वायर
  • बिहार और उड़ीसा के लेफ्टिनेंट गवर्नर एडवर्ट गेट

महाराजा बीकानेर की अध्यक्षता में हुई थी संगोष्ठी

पांच फरवरी को महामना की उपस्थिति और बीकानेर के महाराजा सर गंगा सिंह बहादुर की अध्यक्षता में व्याख्यान हुआ। इसमें 1- ‘एग्रीकल्चरल कोऑपरेशन इन डेनमार्क’ (राय चंद्रिका प्रसाद त्रिपाठी), 2-‘अ प्ली फॉर अ फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी इन द हिंदू यूनिवर्सिटी’ (बड़ौदा टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर सीएच वोरा), 3- ‘कॉमर्स एंड कॉमर्शियल एजुकेशन’ (लल्लूभाई सामलदास), 4- ‘एग्रीकल्चर एज अ प्रोफेशन’ (राय गंगाराम बहादुर) और 5- ‘द इकनॉमिक डेवलेपमेंट आफ इंडियन एग्रीकल्चर’ (प्रो. सैम हिग्गिनबॉटम) लोग शामिल रहे। संगमरमरी शिलापट्ट पर संस्कृत में निम्नलिखित अभिलेख उकेरा गया है। माघे शुक्ले प्रतिपदि तिथौ शुक्रवारे शिलाया, न्यासं काश्यां द्वगनवमही-सम्मिते विक्रमाब्दे। प्राञ्चं धर्मं परिफलयितुं विश्वविद्यालयस्या, कार्षीत् सम्राट्प्रतिनिधिवरो लार्डहार्डिङ् सुकीर्ति:॥ इसे सेंट्रल हिंदू कॉलेज़ के प्राचार्य और प्रख्यात दार्शनिक डॉ. भगवानदास (1869-1958) ने लिखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed