फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Fee Hike Students anger increasing ABVP protests and warns for agitation

BHU Fee Hike: फीस वृद्धि के खिलाफ सुलग रहा छात्रों का गुस्सा, ABVP ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

Sat, 15 Oct 2022 06:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Oct 2022 06:41 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बाद बीएचयू में भी फीस वृद्धि को लेकर हंगामा मचा हुआ है। भगत सिंह छात्र मोर्चा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ अन्य छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल रखा है।

विज्ञापन
BHU Fee Hike Students anger increasing ABVP protests and warns for  agitation
बीएचयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का विरोध, प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने छात्र अधिष्ठाता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। छात्र आदेश की वापसी की मांग पर अड़े हैं। साथ ही चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा।

विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में धरने पर बैठे छात्रों ने बताया कि फीस वृद्धि का विश्वविद्यालय प्रशासन का फैसला गलत है। परिषद की ओर से पिछले कई दिनों से हर स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है। छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर भी छात्रों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

पांच हजार रुपये से ज्यादा तक की गई  वृद्धि

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने धरनारत छात्रों को मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं हुए। इकाई मंत्री पुनीत मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कृषि विज्ञान संस्थान में पांच हजार रुपये से ज्यादा तक की शुल्क वृद्धि कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: बीएचयू प्रशासन ने जारी की सफाई, कहा- फीस वृद्धि नहीं हुई, कतिपय लोग कर रहे दुष्प्रचार

विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों के शुल्क में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इकाई उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल छात्र हित में फैसला वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed