BHU Fee Hike: बीएचयू प्रशासन ने जारी की सफाई, कहा- फीस वृद्धि नहीं हुई, कतिपय लोग कर रहे दुष्प्रचार
बीएचयू प्रशासन ने कहा कि कतिपय लोग सोशल मीडिया से ऐसे दावे कर रहे हैं कि विश्वविद्यालय द्वारा सभी विद्यार्थियों की फीस में वृद्धि कर दी गई है। इस संबंध में बीएचयू प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि किसी भी विद्यार्थी की फीस में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में भी फीस वृद्धि को लेकर हंगामा मचा हुआ है। भगत सिंह छात्र मोर्चा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ अन्य छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल रखा है। फीस वृद्धि के खिलाफ लगातार हो रहे धरना-प्रदर्शन के बाद मुद्दा गरमाने पर शुक्रवार को बीएचयू प्रशासन ने अपनी सफाई जारी की।
कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय यह स्पष्ट करता है कि किसी भी विद्यार्थी की फीस में कोई वृद्धि नहीं की गई है। विद्यार्थियों व पक्षधारकों से अपील किया कि कतिपय लोगों द्वारा बीएचयू में फीस वृद्धि के नाम पर किए जा रहे दुष्प्रचार से सचेत रहें। इस बारे में फैलाए जा रहे भ्रम व गलत सूचनाओं से बचें।
जिन छात्रों से बढ़ी हुई शुल्क ली गई, उसे वापस किया जा रहा
बीएचयू प्रशासन के मुताबिक, सत्र 2020-21 और 2021-22 में कोई फीस वृद्धि लागू नहीं की गई थी। इन दोनों सत्र में जिन छात्रों से बढ़ी हुई शुल्क ली गई है उसे वापस किया जा रहा है। फीस लौटाने का फैसला अगस्त 2022 में हो चुका था। सत्र 2019-20 में कुछ मदों में आंशिक बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया था।
वर्तमान विद्यार्थियों पर आंशिक बढ़ोतरी का कोई प्रभाव नहीं
कोरोना काल के कारण इसे लागू नहीं किया गया। प्रस्तावित फीस में हॉस्टल किराया, हॉस्टल सुविधा, इस्टैब्लिशमेंट चार्ज में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को लागू किया जा रहा है। जो भी बढ़ोतरी प्रभावी हो रही है वह सत्र 2022-23 में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए है।
वर्तमान विद्यार्थियों पर इस आंशिक बढ़ोतरी का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसे में छात्रों के धरना-प्रदर्शन आदि से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। केवल छात्रावास का किराया छात्रावास सुविधा एस्टेब्लिशमेंट्स आदी में 10% वार्षिक की बढ़ोतरी की गई है।
भगत सिंह छात्र मोर्चा ने घेरा केंद्रीय कार्यालय, एनएसयूआई ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
बीएचयू में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को जहां भगत सिंह छात्र मोर्चा ने केंद्रीय कार्यालय का घेराव किया वहीं एनएसयूआई ने विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य जगहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस वृद्धि वापसी की मांग की।
भगत सिंह छात्र मोर्चा के बैनर तले विद्यार्थियों ने विश्वनाथ मंदिर से केंद्रीय कार्यालय तक छात्रों ने मार्च निकाला। इस दौरान केंद्रीय कार्यालय का घेराव कर विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की। छात्रों ने बताया कि बीएचयू में शिक्षण, छात्रावास के शुल्क में 50 से 100 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इसके लिए बीएचयू प्रशासन जिम्मेदार है।