BHU Fee Hike: महामना की बगिया में जोरदार हंगामा, कुलपति की गाड़ी पर चढ़कर ABVP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
बीएचयू में फीस वृद्धि पर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम तो भारी हंगामा हो गया। फीस वृद्धि वापसी के लिए आंदोलन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति की गाड़ी पर चढ़कर प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि के विरोध में धरने पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को भड़क गया। पिछले कई दिनों से धरने पर बैठने के बाद भी कुलपति द्वारा कोई निर्णय न लेने से नाराज कार्यकर्ताओं ने महामना की बगिया में जोरदार हंगामा किया।
संगीत-मंच कला संकाय के सामने कुलपति की गाड़ी रोक के उसके ऊपर चढ़कर विरोध-प्रदर्शन किया। इसे लेकर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। छात्रों का गुस्सा बढ़ता देख कुलपति को भी पीछे के दरवाजे से बाहर निकलना पड़ा।
फीस वृद्धि के विरोध में सात दिन से चल रहा धरना
बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर एक सप्ताह से धरना दे रहे कार्यकर्ता विश्वविद्यालय प्रशासन पर गलत तरीके से फीस वृद्धि करने का आरोप लगाते हुए उसे जल्द से जल्द वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह का कहना है कि कई बार कहने के बाद भी बीएचयू प्रशासन ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है।
शुक्रवार शाम को जब कुलपति किसी काम से संगीत एवं मंच कला संकाय गए थे। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कुलपति की गाड़ी देखी तो वो भी मंच कला संकाय पहुंच गए। वहां गाड़ी के ऊपर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की भी हुई।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि कुलपति द्वारा कोई ठोस निर्णय लिए जाने नाराजगी बढ़ती जा रही है। बताया कि वह कुलपति से अपनी बात रखने गए थे लेकिन जब उन्होंने मना कर दिया तो गाड़ी पर चढ़कर प्रदर्शन करना पड़ा। वहीं कुलपति पीछे के दरवाजे से निकल कर बाहर चले गए।
पढ़ें: देव दीपावली तक बनारस में बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, घर छोड़ने से पहले पढ़ें ये खबर