{"_id":"1d692d4d1a2acb5be79d2777052e556c","slug":"bhu-entrence-exam-form-aveleval-for-13-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में दाखिले के लिए आवेदन 13 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में दाखिले के लिए आवेदन 13 से
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ ही डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा फार्म आठ अप्रैल तक भरे जा सकेंगे। बुधवार को केंद्रीय कार्यालय के समिति कक्ष में हुई यूनिवर्सिटी एडमिशन कोआर्डिनेशन बोर्ड की बैठक में आवेदन की तिथियां घोषित की गईं।
बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रो. वीके सिंह ने बताया कि आवेदन संबंधी अधिसूचना 12 मार्च तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bhu.ac.in पर अपलोड कर दी जाएगी। इससे अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हासिल कर सकेंगे। बताया कि छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए विश्वविद्यालय कैंपस में कई जगहों पर हेल्प डेस्क
बनाई जाएगी, जिसकी तैयारी शुरू की जा चुकी है। बैठक में कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय, वित्त अधिकारी अभय कुमार ठाकुर और संयुक्त कुलसचिव डॉ. एमआर पाठक आदि मौजूद रहे। बता दें कि पिछले साल बीएचयू में दाखिले के लिए ढाई लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।