फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU entrance test result will be come out today

दाखिले की दौड़: BHU में प्रवेश परीक्षा परिणाम आज से, पहली बार की गई है व्यवस्था

Fri, 15 Jun 2018 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 15 Jun 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
BHU entrance test result will be come out today
बीएचयू में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के परिणाम को लेकर इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नई पहल की गई है। इस बार स्नातक, स्नातकोत्तर सहित अन्य पाठ्यक्रमों में परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ ही उसमें टॉप फाइव की सूची भी जारी की जाएगी। यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा कोर्स आदि के लिए इस साल 4.50 लाख आवेदन आए थे। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू होकर मई के अंतिम सप्ताह तक चली प्रवेश परीक्षा के बाद अब काउंसलिंग की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


इसके लिए परीक्षा नियंता मनोज पांडेय के निर्देशन में पाठ्यक्रम/ विषयवार प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद अब शुक्रवार से परिणाम जारी हो रहा है। गुरुवार को विश्वविद्यालय में इसकी तैयारी दिन भर चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि इस बार प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होने की व्यवस्था में एक बदलाव किया जा रहा है। मुख्य परीक्षा की तरह पाठ्यक्रमवार टॉपरों की सूची भी तैयार कराई जा रही है, जिससे कि अन्य अभ्यर्थियों को प्रेरणा मिल सके।

टॉप फाइव की सूची तैयार कराई जाएगी। सबसे पहले स्नातक पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी किया जाएगा। जुलाई के दूसरे सप्ताह से काउंसलिंग की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed