{"_id":"592ebb814f1c1b432bbdb008","slug":"bhu-entrance-test-over-toady","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में प्रवेश परीक्षाएं समाप्त, अब मेरिट का इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में प्रवेश परीक्षाएं समाप्त, अब मेरिट का इंतजार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 01 Jun 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 अप्रैल से शुरू हुई काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो गईं। प्रवेश परीक्षाओं के समाप्त होने के साथ ही अब अभ्यर्थियों को मेरिट का इंतजार है। कई प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जारी हो चुके हैं। 15 जून तक सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी होने की संभावना है।
इसके साथ ही कट ऑफ लिस्ट भी 25 जून के बाद बाद जारी होंगे। जुलाई के पहले सप्ताह में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि बीएचयू में स्नातक की प्रवेश परीक्षा 310000 लोगों ने जबकि स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षा में एक लाख 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी जुटे।
बुधवार को एलएलबी समेत शास्त्री और बीवॉक की प्रवेश परीक्षा हुई। अंतिम दिन भी बीएचयू परिसर में अभ्यर्थियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सुबह आठ बजे से हुई एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में 230 सीटों के लिए नौ हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई।
विज्ञापन
वाराणसी केंद्र पर साढ़े चार हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में गणित के सवालों ने अभ्यर्थियों को खासा परेशान किया। अभ्यर्थियों का कहना था कि संविधान, वैधानिक, आयोग से जुड़े सवालों की बजाय प्रश्नपत्र में गणित के सवालों की भरमार थी।
एप्टीट्यूड, लॉजिकल और रीजनिंग के सवालों की तैयारी भी अभ्यर्थियों ने की थी लेकिन इससे जुड़े सवाल भी कम ही आए।